'बाकियों के मुकाबले मेरी बढ़ाई जाए सुरक्षा...', सपा के बागियों को Y कैटगरी मिलने पर बोले संजय निषाद

उत्तर प्रदेश में निषाद पार्टी के प्रमुख संजय निषाद ने भी अपनी सुरक्षा बढ़ाने की अपील की है. आजतक से बातचीत में उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले ही उनकी सुरक्षा में चूक हुई थी. उन्होंने बताया कि वह इस बारे में सीएम और केंद्र सरकार से भी बात कर चुके हैं.

Advertisement
संजय निषाद संजय निषाद

समर्थ श्रीवास्तव

  • लखनऊ,
  • 24 मार्च 2024,
  • अपडेटेड 12:34 PM IST

उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के चार बागी नेताओं को वाई श्रेणी की सुरक्षा दी गई है. उन्होंने राज्यसभा के चुनाव में समाजवादी पार्टी के खिलाफ वोटिंग की थी, जिससे बीजेपी के उम्मीदवार को जीत मिली. अब निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद ने भी मांग की है कि उनकी सुरक्षा बढ़ाई जानी चाहिए. उन्होंने बताया कि परसो ही उनकी सुरक्षा में चूक हुई है.

Advertisement

संजय निषाद ने बताया कि उन्हें पहले से ही वाई कैटगरी की सुरक्षा मिली हुई है लेकिन सुरक्षा चूक को देखते हुए सुरक्षा बढ़ाने की मांग रखी है. उन्होंने बताया, "मैं जब भी मुख्यमंत्री से मिलता हूं या केंद्र सरकार से मिलता हूं तो हमेशा इसकी मांग रखता हूं." उन्होंने बताया कि उनकी पार्टी को वो सभी 11 सीटें मिली थी जो बाहुबलियों का क्षेत्र माना जाता है. उन्होंने कहा, 'एक तरह से मेरी दुश्मनी बहुत बढ़ गई है.'

यह भी पढ़ें: 'BSP से प्रत्याशी तय करा दिए हैं, सपा की गले की फांस बना दिए हैं', घोसी सीट को लेकर राजभर का बड़ा दावा

'बाकियों के मुकाबले मेरी सुरक्षा बढ़े'

संजय निषाद ने कहा कि अन्य लोगों की अपेक्षा हमारी सुरक्षा ज्यादा बढ़नी चाहिए. सरकार का काम है. हमारी वाई कैटगरी है लेकिन हमारी सुरक्षा सेंट्रल एजेंसी वाली होनी चाहिए. उन्होंने कहा, 'मैं दिल्ली जाता हूं या बाहर जाता हूं तो हमारी सिक्योरिटी शून्य हो जाती है. यह तो गलत है."

Advertisement

लोकसभा में एनडीए से सीटों की उम्मीद

संजय निषाद ने कहा, "सीएम से मिलने का समय मांगा है. पहले भी कई बार बोल चुका हूं. अब इंतजार कर रहा हूं कि आखिर कब मिलेगी. उन्होंने कहा, "हमें उम्मीद है कि एनडीए हमें लोकसभा चुनाव में सीट देगी. हमने अपनी बात अमित शाह के सामने रखी है. हमारी पार्टी ने हारी हुई सीटें बीजेपी को जिताई हैं. निषाद पार्टी को मैं आश्वस्त करता आया हूं कि अपने सिंबल पर चुनाव लड़ेंगे.

यह भी पढ़ें: Uttar Pradesh: सपा नेता अभय सिंह को मिली Y श्रेणी की सुरक्षा, राज्यसभा चुनाव में BJP के पक्ष में की थी क्रॉस वोटिंग 

सपा के बागियों को मिली वाई कैटगरी सुरक्षा

राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग करने वाले सपा विधायकों को वाई कैटगरी सुरक्षा दी गई है. वाई सुरक्षा कवर पाने वालों में ऊंचाहार (रायबरेली) के विधायक मनोज पांडे, कालपी (जालौन) के विधायक विनोद चतुर्वेदी, गौरीगंज (अमेठी) के विधायक राकेश प्रताप सिंह और गोशाईगंज (अयोध्या) के विधायक अभय सिंह शामिल हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »