राज्यसभा में कांग्रेस की बेंच से मिली नोटों की गड्डी, सभापति बोले- ये गंभीर मामला, जांच हो रही

संसद का सत्र शुक्रवार को भी हंगामेदार रहा. राज्यसभा में सभापति जगदीप धनखड़ ने कहा कि कल कांग्रेस की बेंच से 500 रुपए के नोटों की गड्डी मिली. इस मामले की जांच की जा रही है. धनखड़ के बयान पर विपक्षी सांसदों ने जोरदार हंगामा किया.

Advertisement
संसद में सभापति जगदीप धनखड़ के नोट वाले बयान के बाद जबरदस्त हंगामा देखने को मिला. (प्रतिकात्मक फोटो) संसद में सभापति जगदीप धनखड़ के नोट वाले बयान के बाद जबरदस्त हंगामा देखने को मिला. (प्रतिकात्मक फोटो)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 06 दिसंबर 2024,
  • अपडेटेड 12:18 PM IST

राज्यसभा में कांग्रेस के बेंच पर नोटों की गड्डी मिलने पर सदन में जबरदस्त हंगामा हो रहा है. सभापति ने खुद ये बात सदन में कही है. उन्होंने कहा है कि ये गंभीर मामला है और इसकी जांच हो रही है.

दरअसल, शुक्रवार को सभापति जगदीप धनखड़ ने जानकारी दी,'कल (गुरुवार) सदन की कार्यवाही स्थगित होने के बाद सुरक्षा अधिकारियों ने हमें जानकारी दी कि सीट नंबर 222 से कैश मिला है. यह सीट तेलंगाना से सांसद अभिषेक मनु सिंघवी को अलॉट की गई है. इस मामले में नियमों के मुताबिक जांच होनी चाहिए और यह हो भी रही है.'

Advertisement

खड़गे ने नाम लेने पर जताई आपत्ति

राज्यसभा में सभापति जगदीप धनखड़ ने जैसे ही नोट मिलने की बात कही, विपक्षी सांसदों ने हंगामा शुरू कर दिया. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा,'जब तक मामले की जांच चल रही है और सब कुछ स्पष्ट नहीं हो जाता, तब तक आपको (सभापति) उनका (अभिषेक मनु सिंघवी) नाम नहीं बोलना था.' खड़गे के बयान पर सत्ता पक्ष के सांसदों ने हंगामा किया. इस पर खड़गे ने कहा कि ऐसा चिल्लर काम करके ही देश को बदनाम किया जा रहा है. आप (सभापति) किसी खास का नाम और सीट के बारे में कैसे कह सकते हैं?' खड़गे के आरोपों पर सभापति ने कहा कि उन्होंने यह बताया है कि किस सीट पर मिला है और यह किसे अलॉट की गई है.

दोनों पक्षों को करनी चाहिए निंदा: नड्डा

Advertisement

बीजेपी चीफ और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने कहा,'यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण और गंभीर मुद्दा है. यह सदन की गरिमा पर कुठाराघात है. मुझे विश्वास है कि सही जांच होगी. मुझे उम्मीद थी कि हमारे विपक्ष के नेता भी विस्तृत जांच की मांग करेंगे. विपक्ष को हमेशा सद्बुद्धि रखनी चाहिए. स्वस्थ मन और स्वस्थ भावना के साथ विवरण सामने आना चाहिए. दोनों पक्षों को इसकी निंदा करनी चाहिए.'

इस मामले पर अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा,'पहली बार ऐसा सुनने में आया! मैं जब भी राज्यसभा जाता हूं तो एक 500 रुपये का नोट साथ लेकर जाता हूं. मैं कल दोपहर 12.57 बजे घर के अंदर पहुंचा और 1 बजे सदन चालू हुआ. फिर मैं 1.30 बजे तक कैंटीन में सांसद अयोध्या रामी रेड्डी के साथ बैठा और फिर संसद से चला गया!'

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »