यूपी उपचुनाव: मीरापुर में सपा प्रत्याशी के ससुर कादिर राणा के काफिले की गाड़ी सीज, आचार संहिता के उल्लंघन पर कार्रवाई

मीरापुर में सपा की प्रत्याशी सुम्बुल राणा की गाड़ी को सीज कर दिया गया क्योंकि उस पर सपा का झंडा लगा था. इसे आचार संहिता का उल्लंघन मानते हुए उनकी गाड़ी को सीज कर दिया गया है. इस बीच सुम्बुल राणा के ससुर का अधिकारियों से बहस करते हुए वीडियो भी वायरल हुआ था.

Advertisement
कादिर राणा के काफिले की गाड़ी सीज  (फाइल फोटो) कादिर राणा के काफिले की गाड़ी सीज (फाइल फोटो)

aajtak.in

  • मुजफ्फरनगर,
  • 13 नवंबर 2024,
  • अपडेटेड 8:53 AM IST

मुजफ्फनगर की मीरापुर विधानसभा सीट पर आचार संहिता का उल्लंघन कर पार्टी का झंडा लगाने के आरोप में मंगलवार को समाजवादी पार्टी से जुड़ी एक गाड़ी को जब्त कर लिया गया. ये कार पूर्व सांसद और सपा नेता कादिर राणा के काफिले से जुड़ी हुई थी. कादिर राणा की बहू सुंबुल राणा को सपा ने मीरापुर से प्रत्याशी बनाया है.  

सीओ रविशंकर ने बताया कि पुलिस ने समाजवादी पार्टी का झंडा लगे एक वाहन को जब्त कर लिया है क्योंकि वो आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन कर रहा था. उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है. इस मामले में अबतक आचार संहिता की कोई FIR दर्ज नहीं की गई है.  

Advertisement

न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें 2009 से 2014 तक मुजफ्फरनगर से बीएसपी सांसद रहे कादिर राणा कथित तौर पर वाहन जब्त किए जाने के बाद पुलिस के साथ बहस करते नजर आ रहे हैं.  

सपा प्रत्याशी ने चुनाव आयोग से की शिकायत

इस बीच सुम्बुल राणा ने चुनाव आयोग से शिकायत कर आरोप लगाया है कि मोरना पुलिस चौकी प्रभारी सपा कार्यकर्ताओं पर भाजपा-रालोद गठबंधन प्रत्याशी मिथिलेश पाल का समर्थन करने का दबाव बना रहे हैं. जब सपा कार्यकर्ताओं ने ऐसा करने से इनकार कर दिया तो चौकी प्रभारी ने प्रचार की अनुमति होने के बावजूद पार्टी की एक गाड़ी जब्त कर ली. बीते सोमवार को कादिर राणा और 24 अन्य पर पंचायत भवन में चुनावी बैठक आयोजित करने के लिए आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया था. कादिर राणा और 24 अन्य पर सोमवार को पंचायत भवन में चुनावी बैठक आयोजित करने के लिए आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया था.  

Advertisement

यूपी उपचुनावः मीरापुर सीट से सपा प्रत्याशी के ससुर कादिर राणा के खिलाफ दूसरी FIR, बिना परमिशन की थी मीटिंग

यूपी की 9 सीटों पर 20 नवंबर को होगी वोटिंग

मीरापुर में उपचुनाव रालोद के मौजूदा विधायक चंदन चौहान के बिजनौर से लोकसभा के लिए चुने जाने के बाद जरूरी हो गया है. यहां से उपचुनाव के लिए 11 प्रत्याशी मैदान में हैं. मीरापुर के अलावा अंबेडकर नगर की कटेहरी, मैनपुरी की करहल, गाजियाबाद सदर, मिर्जापुर की मझवां, कानपुर शहर की सीसामऊ, अलीगढ़ की खैर, प्रयागराज की फूलपुर और मुरादाबाद की कुंदरकी सीट पर उपचुनाव हो रहे हैं. इन सीटों पर 20 नवंबर को वोटिंग होगी. कांग्रेस उपचुनाव नहीं लड़ रही है और अपने  इंडिया ब्लॉक के सहयोगी सपा का समर्थन कर रही है, जबकि बहुजन समाज पार्टी सभी नौ सीटों पर अपने दम पर चुनाव लड़ रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »