बिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की सरकार के फ्लोर टेस्ट के लिए सदन में विशेष बैठक बुलाई गई. बिहार विधानसभा में सदन की कार्यवाही राष्ट्रगान के साथ शुरू हुई. इस दौरान नेपा प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सम्राट चौधरी को बधाई देते हुए नीतीश कुमार और बीजेपी पर निशाना साधा.
सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले सम्राट चौधरी और नेता तेजस्वी यादव ने एक-दूसरे का अभिवादन किया. सदन में चर्चा के दौरान तेजस्वी ने कहा कि विधानसभा चुनाव के समय जनता दल यूनाइटेड के नेता दावा करते थे कि नीतीश कुमार ही मुख्यमंत्री रहेंगे. लेकिन बीजेपी ने उन्हें पद पर नहीं रहने दिया.
तेजस्वी यादव ने कहा, 'चुनाव के समय हमने देखा कि जेडीयू के नेता कहते थे 25 से 30 फिर से नीतीश. लेकिन हमने पहले ही कहा था कि बीजेपी के लोग नीतीश जी को मुख्यमंत्री की कुर्सी पर नहीं रहने देंगे और वही हुआ. नीतीश जी को अब फिनिश कर दिया गया है.'
'इलेक्टेड मुख्यमंत्री को एक सिलेक्टेड मुख्यमंत्री...'
तेजस्वी के इस बयान पर सत्तापक्ष के विधायकों ने आपत्ति जताई. इसके बाद सदन में काफी हंगामा हुआ. हंगामे के बीच तेजस्वी यादव ने नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को बधाई दी. हालांकि, उनकी इस बधाई में भी कटाक्ष देखने को मिला. तेजस्वी ने कहा, 'एक इलेक्टेड मुख्यमंत्री को एक सिलेक्टेड मुख्यमंत्री ने हटा दिया. हमें इस बात की खुशी है कि वो लालू की पाठशाला से निकले हैं.'
यह भी पढ़ें: एक्शन में आए सम्राट चौधरी, पहले परीक्षा और अब राजस्वकर्मियों पर पुराने फैसले को पलटा
सम्राट चौधरी का तेजस्वी यादव पर पलटवार
फ्लोर टेस्ट के दौरान सम्राट चौधरी ने बिहार विधानसभा में विश्वास प्रस्ताव पेश किया. इस दौरान उन्होंने तेजस्वी को जवाब देते हुए कहा, मैं किसी पाठशाला से नहीं हूं. लालू यादव ने मुझे जेल भेजा था. उन्होंने कहा कि सत्ता पर किसी का हक नहीं है और वो सभी के आशीर्वाद से वहां बैठे हैं. सीएम सम्राट ने कहा कि बीजेपी ने उन्हें बहुत कुछ बनाया है और पूरा एनडीए कुनबा एक है
शशि भूषण कुमार