J-K: सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने के आदेश पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार

सुप्रीम कोर्ट की बेंच ने केंद्र शासित प्रदेश से यह जरूर कहा कि फिलहाल किसी भी घर को ना गिराया जाए. पीठ ने जम्मू-कश्मीर सरकार के वकील से कहा कि हम आज कोई आदेश पारित नहीं कर रहे हैं. आप अथॉरिटी को मौखिक रूप से किसी भी घर को नहीं गिराने का निर्देश दें.

Advertisement
फाइल फोटो फाइल फोटो

संजय शर्मा

  • नई दिल्ली,
  • 21 जनवरी 2023,
  • अपडेटेड 12:38 AM IST

सुप्रीम कोर्ट ने जम्मू-कश्मीर सरकार द्वारा जारी उस सर्कुलर पर रोक लगाने से इनकार कर दिया, जिसमें उपायुक्तों को 31 जनवरी, 2023 तक रोशनी एक्ट के तहत राज्य में सरकारी भूमि पर अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया गया था. हालांकि जस्टिस एमआर शाह और जस्टिस सीटी रविकुमार की पीठ ने कोई लिखित आदेश पारित नहीं किया है. 

सुप्रीम कोर्ट की बेंच ने केंद्र शासित प्रदेश से यह जरूर कहा कि फिलहाल किसी भी घर को ना गिराया जाए. पीठ ने जम्मू-कश्मीर सरकार के वकील से कहा कि हम आज कोई आदेश पारित नहीं कर रहे हैं. आप अथॉरिटी को मौखिक रूप से किसी भी घर को नहीं गिराने का निर्देश दें. हम सामान्य तरीके से रोक नहीं लगाएंगे. हमारे आदेश से दूसरों को बेजा फायदा उठाने का अवसर नहीं मिलना चाहिए.  

Advertisement

सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता के वकील ने तर्क दिया कि कई आदिवासी ऐसी भूमि पर निवास कर रहे हैं. उन्होंने राहत के लिए अदालत का सहारा लिया है. जस्टिस शाह ने पूछा कि अगर स्टे दिया जाता है तो इससे जमीन हड़पने वालों को भी फायदा होगा?  

केंद्र शासित प्रदेश की ओर से पेश वकील ने स्पष्ट किया कि सर्कुलर मुख्य रूप से रोशनी एक्ट के तहत चिह्नित भूमि पर केंद्रित है. उन्होंने आवेदकों के रहने पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि वो कैसे इससे सीधे प्रभावित हैं? कोर्ट ने कहा कि हमारे पास आवेदन दिया गया था, लेकिन इसमें यह भी उल्लेख नहीं है कि आवेदक वहां रहते हैं या नहीं. उन्होंने कहा कि उक्त भूमि में केवल दुकानें और प्रतिष्ठान हैं. इस टिप्पणी के बाद सुप्रीम कोर्ट ने मामले की सुनवाई टाल दी.  

Advertisement

31 जनवरी तक अतिक्रमण हटाने का आदेश

इस याचिका में जम्मू एवं कश्मीर सरकार से जारी उस सर्कुलर पर रोक लगाने की मांग की गई है, जिसमें रोशनी भूमि और कचहरी भूमि सहित केंद्र शासित प्रदेश के स्वामित्व वाली भूमि पर सभी अतिक्रमण को 31 जनवरी तक हटाने का निर्देश दिया गया है. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »