'24 साल के करियर में सरकार के दबाव में कभी काम नहीं किया...', बोले सुप्रीम कोर्ट के CJI चंद्रचूड़

सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने कहा कि हम सुप्रीम कोर्ट के स्तर, हाईकोर्ट और जिला स्तर पर जजों की संख्या बढ़ाने को लेकर सरकार के साथ चर्चा कर रहे हैं. ये पूछने पर कि क्या सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढे़गी? इस पर सीजेआई ने कहा कि मौजूदा समय में सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या 34 है.

Advertisement
सुप्रीम कोर्ट के सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ सुप्रीम कोर्ट के सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 27 जून 2024,
  • अपडेटेड 2:41 PM IST

सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ (DY Chandrachud) का कहना है कि उन्होंने अपने करियर में कभी भी सरकार के दबाव में काम नहीं किया है. 

लाइव लॉ की रिपोर्ट के मुताबिक, सीजेआई चंद्रचूड़ ने कहा कि जज के तौर पर अपने 24 साल के करियर में मैंने कभी भी किसी भी सरकार के दबाव में काम नहीं किया है. 

Advertisement

उन्होंने कहा कि ऑक्सफोर्ड से जुड़े एक कार्यक्रम में कहा कि हम सभी स्तरों पर न्यायपालिका की शक्ति बढ़ाने के लिए सरकार के साथ मिलकर काम कर रहे हैं.

सीजेआई ने कहा कि हम सुप्रीम कोर्ट के स्तर, हाईकोर्ट और जिला स्तर पर जजों की संख्या बढ़ाने को लेकर सरकार के साथ चर्चा कर रहे हैं. ये पूछने पर कि क्या सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढे़गी? इस पर सीजेआई ने कहा कि मौजूदा समय में सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या 34 है.

उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाने के लिए संवैधानिक संशोधन की जरूरत है. भारत में जजों की आबादी का अनुपात दुनिया में सबसे कम है. हमें बढ़ते मामलों को देखते हुए अधिक से अधिक जजों की जरूरत है. हमें ये भी लगता है कि जितनी जल्दी हो सके अदालतों में इन पदों पर नियुक्तियां की जानी चाहिए.

Advertisement

बता दें कि इससे पहले चंद्रचूड़ ने कहा था कि चुनाव संवैधानिक लोकतंत्र का मूल आधार हैं, भारत में न्यायाधीशों का चुनाव नहीं होता. इसके पीछे एक वजह है कि जज परिस्थितियों की निरंतरता, संवैधानिक मूल्यों की निरंतरता की भावना को प्रतिबिंबित करते हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »