'सप्लीमेंट्री चार्जशीट षड्यंत्र का हिस्सा...', महादेव बेटिंग ऐप मामले में भूपेश बघेल ने ED पर लगाए आरोप

पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि ईडी ने अपनी सप्लीमेंट्री चार्जशीट में जिस तरह से मेरा नाम लिखा है, वह पूरी तरह से राजनीतिक षड्यंत्र का हिस्सा है. ईडी अपने राजनीतिक आकाओं के इशारे पर षड्यंत्र कर लोगों को गिरफ़्तार कर रही है और उनसे दबावपूर्वक मेरे और मेरे सहयोगियों के ख़िलाफ़ बयान दिलवा रही है.

Advertisement
महादेव बेटिंग एप मामले में ईडी की दूसरी चार्जशीट में भूपेश बघेल का नाम महादेव बेटिंग एप मामले में ईडी की दूसरी चार्जशीट में भूपेश बघेल का नाम

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 06 जनवरी 2024,
  • अपडेटेड 5:33 PM IST

महादेव बेटिंग एप मामले में ईडी ने दूसरी चार्जशीट लगाई है. इसमें छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का नाम फिर से आया है. ईडी ने कोर्ट में बताया कि आरोपी असीम दास अपने पुराने बयान पर ही कायम है, जिसमें उसने कहा था कि उसे भूपेश बघेल को नकदी डिलीवर करने के लिए भेजा गया था. 

'आरोपों का कोई आधार नहीं'
वहीं, इस मामले में पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि ईडी ने अपनी सप्लीमेंट्री चार्जशीट में जिस तरह से मेरा नाम लिखा है, वह पूरी तरह से राजनीतिक षड्यंत्र का हिस्सा है. ईडी अपने राजनीतिक आकाओं के इशारे पर षड्यंत्र कर लोगों को गिरफ़्तार कर रही है और उनसे दबावपूर्वक मेरे और मेरे सहयोगियों के ख़िलाफ़ बयान दिलवा रही है. इन बयानों में जो पैसों के लेनदेन के आरोप लगाए गए हैं उनका कोई आधार नहीं है.

Advertisement

जिस असीम दास के पास से रुपए बरामद हुए थे उसने जेल से अपने हस्तलिखित बयान में कह दिया है कि उन्हें भी धोखे में रखकर फंसाया गया है और उन्होंने कभी किसी राजनेता व उनसे जुड़े लोगों को पैसा नहीं पहुंचाया. अब ईडी दावा कर रही है कि उसने यह बयान भी वापस ले लिया है. यह किस दबाव में हो रहा है, उसे सब जानते हैं.

अब सवाल यह है कि ईडी ने जिस दिन कथित रूप से असीम दास से रुपए बरामद किए थे उस घटना की पूरी रिकॉर्डिंग ईडी के पास है. इसका मतलब है कि पूरी घटना पूर्व नियोजित थी और इसका मतलब यही है कि इसकी कूटरचना ईडी ने ही की थी.
ईडी ने दावा किया है कि चंद्रभूषण वर्मा ने भी अपना पहले का बयान वापस ले लिया है. हम तो शुरुआत से कह रहे हैं कि ईडी मारपीट से लेकर धमकी देने तक हर हथकंडे अपनाकर मेरा व मेरे सहयोगियों का नाम लेने का दबाव बना रही है. ईडी के नए दस्तावेज से यह और स्पष्ट हो गया है.

Advertisement

सीएम रहते मैंने ही शुरू की थी घोटाले की जांचः बघेल
महादेव ऐप के घोटाले की जाँच मैंने ही मुख्यमंत्री रहते हुए खुद शुरू की थी. मैं चाहता था कि इस पूरे गिरोह का भंडाफोड़ हो और युवाओं को जुआखोरी की ओर धकेल रहे इस अपराध पर रोक लगे. छत्तीसगढ़ सरकार की इस जाँच के आधार पर ही ईडी धन-शोधन का मामला बनाकर जाँच कर रही है लेकिन दुर्भाग्य है कि ईडी ने जाँच को अपराध की बजाय राजनीतिक दबाव व बदनामी का हथियार बना लिया है.

महादेव ऐप के पूरे मामले को जिस तरह से राजनीतिक रंग दिया गया है उससे साफ है कि इसका उद्देश्य अब असली अपराधियों को बचाने और राजनीतिक दुष्प्रचार कर भाजपा को फायदा पहुँचाने का ही रह गया है.

वहीं, ईडी ने बताया, असीम दास ने 12 दिसंबर को नया बयान दर्ज कराया था, जिसमें वो अपने पुराने बयान से मुकर गया था. इसमें उसने कहा था कि 3 नवंबर को उसने जो बयान दिया था वो किसी प्रभावशाली व्यक्ति के दबाव में दिया था, जोकि उसके वकील के साथ ही आया था. अब इस बयान से आरोपी असीम दास मुकर गया है. छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव से पहले 2 नवंबर की गिरफ्तारी के बाद 2 नवंबर को उसने जब बयान दिया था, उसमें कहा था कि महादेव बेटिंग एप प्रमोटर्स ने चुनाव में खर्च के लिए एक राजनेता 'बघेल' को पहुंचाने के लिए 5.39 करोड़ दिए थे. बाद में वो अपने बयान से मुकर गया था.  

Advertisement

12 दिसंबर को असाम दास ने क्या कहा?
उसने 12 दिसंबर को अपने बयान से पलटी मार ली और कहा कि उसे इस मामले में साजिशन फंसाया गया है. उससे जबरन अंग्रेसी भाषा में लिखे एक बयान पर हस्ताक्षर कराए गए, जबकि उसे अंग्रेजी नहीं आती है. 

ईडी ने चार्जशीट में क्या कहा?
ईडी ने अपनी चार्जशीट में कहा है, आरोपी असीम दास महादेव बुक के प्रमोटर्स से प्राप्त अवैध धन को संभाल रहे थे. शुभम सोनी के निर्देश पर 2 नवंबर, 2023 को असीम नकद राशि की डिलीवरी के लिए दुबई से रायपुर आया था. जिस होटल के कमरे में वो रुका था, तलाशी के दौरान उस कमरे, कार से पांच करोड़ से अधिक नकदी बरामद हुई. 

ईडी ने चार्जशीट में दावा किया, असीम दास ने पहले भी शुभम सोनी के निर्देश पर दुबई की यात्री की और इसका खर्च सट्टेबाजी से प्राप्त आय से किया गया था. वहीं ईडी के समन के जवाब में शुभम सोनी ने 26 अक्टूबर को कहा था कि असीम दास ने छत्तीसगढ़ में कांग्रेस नेताओं के साथ काम किया था. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »