मंडोली जेल अधिकारी रिटायरमेंट के दिन सस्पेंड, सुकेश चंद्रशेखर को दी थी घड़ी पहनने की इजाजत

मंडोली जेल के मेडिकल ऑफिसर आर राठी को रिटायरमेंट के दिन निलंबित कर दिया गया है. यह फैसला उस सिफारिश के चलते लिया गया है जिसमें उन्होंने सुकेश चंद्रशेखर को जेल में घड़ी पहनने की अनुमति दी थी. मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं.

Advertisement
सुकेश चंद्रशेख सुकेश चंद्रशेख

हिमांशु मिश्रा

  • नई दिल्ली,
  • 22 मार्च 2025,
  • अपडेटेड 7:22 PM IST

मंडोली जेल में विवादित ठग सुकेश चंद्रशेखर के संबंध में एक नया विवाद उभरा है. जेल प्रशासन ने मेडिकल ऑफिसर आर राठी को उनके रिटायरमेंट के दिन ही सस्पेंड कर दिया. यह कार्रवाई तब की गई जब उन्होंने सुकेश चंद्रशेखर को जेल परिसरों के भीतर घड़ी पहनने की इजाजत दी थी.

सुकेश के लिए घड़ी अप्रूव करने का यह मामला तब सामने आया, जब इसकी जांच की गई. मामला सामने आने के बाद, जेल प्रशासन ने एक विस्तृत जांच के आदेश दिए. सूत्रों के मुताबिक, आर राठी के द्वारा दी गई सिफारिश पर सवाल उठाए जा रहे हैं.

Advertisement

यह भी पढ़ें: 7640 करोड़ रुपये की आय पर देना चाहता हूं टैक्स, ठग सुकेश चंद्रशेखर ने वित्त मंत्री सीतारमण को लिखी चिट्ठी

किसी तरह की गड़बड़ी तो नहीं की? जांच में होगा खुलासा!

जांच का मकसद यह पता लगाना है कि इस सिफारिश के पीछे कौन से कारण थे. अदालती नियमों के मुताबिक, जेल में कैदियों को सिर्फ आवश्यक वस्त्र और इसके अलावा कुछ अन्य वस्तुएं ही ले जाने की अनुमति होती है, वो भी जेल प्रशासन के अप्रूवल के बाद.

यह भी पढ़ें: 'मेरे बाहर आने का इंतजार करो, दुनिया हमको साथ देखेगी', जैकलिन के नाम सुकेश चंद्रशेखर का क्रिसमस मैसेज

जांच के बाद जेल अधिकारी पर हो सकता है एक्शन!

राज्य के जेल मंत्री ने इस मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए जांच का आदेश दिया है, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि जेल के नियमों का सही तरह से पालन हो रहा है और किसी भी तरह की गड़बड़ी न हो. इस घटना ने जेल प्रशासन की साख पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं. जांच के नतीजों के बाद ही आगे की कार्रवाई के बारे में फैसला लिया जाएगा.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »