'गुजराती ठग' वाले मामले में बढ़ सकती है तेजस्वी यादव की मुश्किलें, अब तक 8 लोगों ने दर्ज कराए बयान

भगौड़े कारोबारी नीरव मोदी को लेकर एक खबर आने पर प्रतिक्रिया देते हुए तेजस्वी यादव न कहा था, 'आज देश के जो हालात है उसमें सिर्फ 'गुजराती ठग' हो सकते हैं. तेजस्वी यादव के इसी बयान को लेकर गुजरात के कारोबारी हरेश मेहता ने नाराज होकर 21 मार्च को तेजस्वी यादव के खिलाफ आपराधिक मानहानि का मामला दर्ज करवाया था.

Advertisement
बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव. बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव.

गोपी घांघर

  • अहमदाबाद,
  • 28 जून 2023,
  • अपडेटेड 6:23 PM IST

गुजरातियों को 'ठग' कहने के मामले में बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव की मुश्किल बढ़ सकती है. तीन और लोगों ने इस मामले में तेजस्वी यादव के खिलाफ बयान दर्ज कराए हैं. अब तक कुल 8 लोग कोर्ट में अपने बयान दर्ज करा चुके हैं. इस मामले में अगली सुनवाई 6 जुलाई को होगी. इसके पहले हुई सुनवाई के दौरान कोर्ट में पांच गवाह पेश हुए थे. सभी ने अपने बयान दर्ज कराए थे.

Advertisement

तेजस्वी ने आखिर क्या कहा था ?

दरअसल भगौड़े कारोबारी नीरव मोदी को लेकर एक खबर आने पर प्रतिक्रिया देते हुए तेजस्वी यादव न कहा था, 'आज देश के जो हालात है उसमें सिर्फ 'गुजराती ठग' हो सकते हैं, उनके ठग को माफ भी कर दिया जाएगा, बैंक और एलआईसी का पैसा दे दो फिर वह भाग जाएगा तो कौन जिम्मेदार होगा. दोस्त, यार जो भ्रष्टाचार कर रहे हैं उनके लिए इनका तोता पिंजरे से नहीं निकलता है.'

तेजस्वी यादव के इसी बयान को लेकर गुजरात के कारोबारी हरेश मेहता ने नाराज होकर 21 मार्च को तेजस्वी यादव के खिलाफ आपराधिक मानहानि का मामला दर्ज करवाया था. इसकी सुनवाई अहमदाबाद के एक कोर्ट में चल रही है. याचिकाकर्ता ने दायर याचिका में तेजस्वी यादव के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की थी और कहा था कि उन्होंने पूरी गुजरात के लोगों को ठग कहा था.

Advertisement

महा बैठक वाले दिन हुई थी पिछली सुनवाई

बता दें कि जिस दिन पटना में महाजुटान यानि 17 दलों की महाबैठक हुई थी. उस दिन (शुक्रवार) को इस मामले में कोर्ट में सुनवाई हुई थी. कोर्ट में उन दिन सुनवाई की अगली तारीख 28 जून की तय की थी. आज फिर तीन लोगों ने अपने बयान दर्ज कराएं हैं. कुल 8 लोगों ने अपने बयान कोर्ट में दर्ज कराए हैं. अब इस मामले में अगली सुनवाई 6 जुलाई को होगी. अब देखा है कि अगली सुनवाई में मामले में फैसला आता है या नहीं.


Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »