सोनिया गांधी अस्पताल में भर्ती, हेल्थ अपडेट पर डॉक्टरों ने ये बताया

कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को मंगलवार रात दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया है. डॉक्टरों के मुताबिक, उनकी हालत फिलहाल स्थिर है. 79 वर्षीय सोनिया गांधी इससे पहले जनवरी में भी सांस की तकलीफ के कारण भर्ती हुई थीं.

Advertisement
सोनिया गांधी अस्पताल में भर्ती  (File Photo) सोनिया गांधी अस्पताल में भर्ती (File Photo)

राहुल गौतम

  • नई दिल्ली,
  • 25 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 2:50 PM IST

कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जानकारी के मुताबिक, उन्हें मंगलवार रात करीब 10:22 बजे अस्पताल लाया गया. फिलहाल डॉक्टरों की एक विशेष टीम उनके स्वास्थ्य की बारीकी से निगरानी कर रही है.

सर गंगा राम अस्पताल के अध्यक्ष डॉ. अजय स्वरूप ने बताया कि सोनिया गांधी की हालत फिलहाल स्थिर है. शुरुआती जांच में पेट और यूरिनरी ट्रैक्ट में संक्रमण की आशंका जताई गई है, जिसकी पुष्टि के लिए आगे के टेस्ट किए जा रहे हैं. उन्हें फिलहाल एंटीबायोटिक्स दी जा रही हैं और विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है.

Advertisement

पहले भी रही है सांस की तकलीफ

यह पहली बार नहीं है जब सोनिया गांधी को स्वास्थ्य कारणों से अस्पताल में भर्ती होना पड़ा हो. इसी साल जनवरी में भी उन्हें सांस लेने में दिक्कत के कारण भर्ती कराया गया था. उस वक्त डॉक्टरों ने बताया था कि दिल्ली की कड़ाके की ठंड और बढ़ते प्रदूषण की वजह से उनका ब्रोन्कियल अस्थमा बढ़ गया था.

सोनिया गांधी पिछले साल दिसंबर में 79 साल की हो गईं हैं. वर्तमान में वह राजस्थान से राज्यसभा सदस्य हैं. उनके नाम कांग्रेस के अध्यक्ष पद पर सबसे लंबे समय तक रहने का रिकॉर्ड दर्ज है. साल 2017 में राहुल गांधी के अध्यक्ष बनने के बाद उन्होंने पद छोड़ा था, लेकिन 2019 में बदली परिस्थितियों के बीच उन्हें दोबारा अंतरिम अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालनी पड़ी थी.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement