सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड: लॉरेंस बिश्नोई के भांजे अनमोल बिश्नोई को पंजाब लाने की मांग

सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड मामले में अनमोल बिश्नोई को पंजाब लाने की मांग को लेकर उसके वकील ने मानसा अदालत में अर्जी दायर की है. वकील ने आरोप लगाया कि मानसा पुलिस प्रोडक्शन वारंट लाने में विफल रही है. तिहाड़ जेल से अनमोल को पंजाब लाकर पूछताछ कराने की गुहार लगाई गई है.

Advertisement
सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस में नई हलचल!(File Photo: ITG) सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस में नई हलचल!(File Photo: ITG)

कमलजीत संधू

  • नई दिल्ली,
  • 28 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 6:27 PM IST

सिद्धू मूसेवाला कत्ल मामले में एक नई कानूनी पहल सामने आई है. लॉरेंस बिश्नोई के भांजे अनमोल बिश्नोई की गिरफ्तारी को लेकर उसके वकील ने मानसा अदालत में आवेदन दायर किया है. आवेदन में मांग की गई है कि अनमोल बिश्नोई को गिरफ्तार कर प्रोडक्शन वारंट पर पंजाब लाया जाए, ताकि मामले में आगे की कार्रवाई की जा सके.

वकील ने अदालत में दलील दी कि सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में नामजद होने के बावजूद मानसा पुलिस अनमोल बिश्नोई को गिरफ्तार करने और प्रोडक्शन वारंट हासिल करने में पूरी तरह विफल रही है. उन्होंने कहा कि पुलिस की इस निष्क्रियता के कारण मामले में पूछताछ प्रभावित हो रही है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: 'मूसा' लिखी गाड़ी ने उड़ाए होश: BJP विधायक के डर के बीच दिखी संदिग्ध कार; पुलिस ने बताया- सिद्धू मूसेवाला का फैन

तिहाड़ जेल से प्रोडक्शन वारंट की मांग

अनमोल बिश्नोई के वकील ने अदालत से गुहार लगाई है कि उसे तिहाड़ जेल से प्रोडक्शन वारंट पर पंजाब लाया जाए. उनका कहना है कि सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में प्रभावी पूछताछ के लिए यह जरूरी है.

वकील ने यह भी आश्वासन दिया कि वह और उनका मुवक्किल पुलिस जांच में पूरा सहयोग करेंगे. उन्होंने अदालत को भरोसा दिलाया कि अनमोल बिश्नोई जांच प्रक्रिया में बाधा नहीं बनेगा और कानून के तहत जो भी कार्रवाई होगी, उसमें सहयोग करेगा.

पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

मानसा पुलिस पर आरोप लगाते हुए वकील ने कहा कि हत्याकांड जैसे गंभीर मामले में भी पुलिस अपेक्षित कार्रवाई करने में असफल रही है. उन्होंने दावा किया कि आरोपी होने के बावजूद अनमोल बिश्नोई को पंजाब लाने के लिए अब तक ठोस कदम नहीं उठाए गए.

Advertisement

अदालत में दायर इस आवेदन के बाद मामले ने नया मोड़ ले लिया है. अब मानसा अदालत के निर्णय पर सभी की नजरें टिकी हैं कि क्या अनमोल बिश्नोई को प्रोडक्शन वारंट पर पंजाब लाने की अनुमति दी जाती है या नहीं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement