कैसी है शरद यादव की सेहत? बेटी सुभाषिनी ने दी जानकारी

शरद यादव की बेटी सुभाषिनी राज राव ने बताया कि शरद यादव की सेहत काफी बिगड़ी हुई थी. हालांकि अब उनकी हालत स्थिर बनी हुई है और अस्पताल में वो रिकवर हो रहे हैं.

Advertisement
शरद यादव (फाइल फोटो- पीटीआई) शरद यादव (फाइल फोटो- पीटीआई)

पॉलोमी साहा

  • नई दिल्ली,
  • 24 सितंबर 2020,
  • अपडेटेड 8:07 PM IST
  • काफी वक्त से बीमार हैं शरद यादव
  • अस्पताल में चल रहा है इलाज
  • शरद यादव की सेहत में सुधार

बिहार के कद्दावर नेताओं में शुमार लोकतात्रिंक जनता दल के अध्यक्ष शरद यादव की तबीयत फिलहाल अच्छी नहीं है. उनकी बेटी ने जानकारी देते हुए बताया कि काफी वक्त से उनके पिता शरद यादव की सेहत खराब है. हालांकि अब उनकी सेहत में सुधार देखने को मिल रहा है.

शरद यादव की बेटी सुभाषिनी राज राव ने बताया कि शरद यादव की सेहत काफी बिगड़ी हुई थी. हालांकि अब उनकी हालत स्थिर बनी हुई है और अस्पताल में वो रिकवर हो रहे हैं. साथ ही सुभाषिनी ने उम्मीद जताई की लोगों की दुआ और खुद की इच्छाशक्ति से वो जल्द ही घर लौटेंगे.

Advertisement

साथ ही सुभाषिनी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी शुक्रिया अदा किया, सुभाषिनी ने कहा, 'मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन की ऋणी हूं, जिन्होंने न केवल मेरे पिता का हालचाल जाना, बल्कि अस्पताल प्रशासन के भी नियमित संपर्क में रहे. साथ ही उन्होंने परिवार को भी आशीर्वाद दिया.'

सुभाषिनी ने कहा कि उनके पिता फाइटर हैं. वो शुरू से ही लोगों की भलाई के लिए लड़ते आए हैं. इसके साथ ही सुभाषिनी ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार यादव को भी धन्यवाद दिया, जिन्होंने कई बार अस्पताल प्रशासन को फोन कर शरद यादव के स्वास्थ्य के बारे में जाना.


 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement