'मर्डर नहीं सुसाइड था', किसका सिर लेकर घूम रहे थे कुत्ते, पुलिस ने किया खुलासा

बेंगलुरू के क्रिकेट ग्राउंड में एक युवक का कटा हुआ सिर मिला है. वहीं 300 मीटर दूर रेलवे ट्रैक पर युवक का धड़ मिला है. युवक की पहचान आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिला निवासी विश्वनाथ के रूप में हुई है.

Advertisement
वरथुर के क्रिकेट ग्राउंड पर कटा हुआ सिर मिला है. (सांकेतिक तस्वीर-ITG) वरथुर के क्रिकेट ग्राउंड पर कटा हुआ सिर मिला है. (सांकेतिक तस्वीर-ITG)

सगाय राज

  • बेंगलुरु,
  • 30 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 10:19 AM IST

बेंगलुरु के वरथुर इलाके में एक क्रिकेट ग्राउंड में इंसान का कटा हुआ सिर मिला. घटना की सूचना से ही इलाके में सनसनी फैल गई. इलाके में मर्डर की अफवाह से लोग बुरी तरह डर गए. हालांकि स्थानीय पुलिस और रेलवे पुलिस की जांच में एक हैरान कर देने वाली सच्चाई सामने आई. पुलिस का कहना है कि यह मामला किसी हत्या का नहीं, बल्कि एक दर्दनाक ट्रेन हादसे का था.

Advertisement

दरअसल, यह पूरी घटना कोडाथी गांव के 'लायंस क्रिकेट ग्राउंड' की है. यह इलाका वरथुर पुलिस थाने की सीमा में आता है. सुबह करीब 8 बजे ग्राउंड के सिक्योरिटी गार्ड और मैनेजर ने मैदान पर एक कटा हुआ सिर देखा. आवारा कुत्ते उस सिर को वहां खींचकर लाए थे. यह देखते ही सिक्योरिटी गार्ड के होश उड़ गए.  उसने तुरंत 112 इमरजेंसी हेल्पलाइन पर कॉल करके पुलिस को इसकी जानकारी दी.

घटना की सूचना मिलते ही व्हाइटफील्ड के डीसीपी साइडुलु अद्वैत, वरथुर पुलिस इंस्पेक्टर और उनकी पूरी टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई. मैदान के आसपास काफी खाली जमीन और घनी झाड़ियां होने की वजह से पुलिस को शक हुआ कि कहीं आसपास कोई और लाश या शरीर के टुकड़े न पड़े हों. पुलिस ने तुरंत पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया.

यह भी पढ़ें: शराब पार्टी, फिर पैसों को लेकर विवाद और हत्या... जयपुर के दिनेश मर्डर केस में बड़ा खुलासा

Advertisement

ऐसे खुला ट्रेन हादसे का राज

दरअसल, जब वरथुर पुलिस मौके पर छानबीन कर रही थी, तभी रेलवे पुलिस भी वहां पहुंच गई. दोनों टीमों ने मिलकर जब सुराग जुटाए, तो कड़ियां आपस में जुड़ने लगीं. इस दौरान पुलिस को जांच में पता चला कि क्रिकेट ग्राउंड से महज 300 मीटर की दूरी पर रेलवे ट्रैक है. रात करीब 8:30 से 9:00 बजे के बीच वहां एक भयानक ट्रेन हादसा हुआ था.

गौरतलब है बायप्पनहल्ली रेलवे पुलिस ने गुरुवार की सुबह तड़के तकरीबन 4:00 से 5:00 बजे के बीच ही रेलवे ट्रैक से एक युवक का शव बरामद कर किया था. ट्रेन की टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक का सिर धड़ से अलग होकर दूर जा गिरा था. रेलवे पुलिस को सिर्फ धड़ मिला था, जिसे उन्होंने 'अस्वाभाविक मौत' (UDR) का मामला दर्ज करके सी.वी. रमन अस्पताल भिजवा दिया था.

रेलवे ट्रैक से 300 मीटर दूर कुत्ते युवक का सिर नोच रहे थे.


व्हाइटफील्ड के डीसीपी साइडुलु अद्वैत ने मामले की पूरी जानकारी की दी. उन्होंने बताया कि ट्रेन की स्पीड और टक्कर का दबाव इतना तेज होता है कि मुमकिन है हादसा होते ही सिर उछलकर काफी दूर जा गिरा हो. हमारा मानना है कि झाड़ियों में गिरे उस कटे हुए सिर को गुरुवार सुबह आवारा कुत्ते खींचते हुए क्रिकेट ग्राउंड तक ले आए. पुलिस टीम ने रेलवे पुलिस के साथ तालमेल बिठाकर इस पूरे मामले को सुलझा लिया है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: कर्नाटक: अफेयर के शक में शख्स ने किया पत्नी का मर्डर, अंतिम पलों का बनाया वीडियो

वहीं रेलवे पुलिस ने मृतक की पहचान कर ली है. मृतक का नाम विश्वनाथ था. उसकी उम्र 25 साल थी. वह आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले का रहने वाला था. पुलिस ने उसके परिवार को घटना की सूचना दे दी है.

गवाहों की मौजूदगी में पुलिस ने ग्राउंड से मिले सिर को अपने कब्जे में ले लिया है. उसे भी अस्पताल भेज दिया गया है, ताकि उसे शरीर के साथ जोड़ा जा सके. हालांकि वरथुर पुलिस ने शुरुआती जांच में पूरी मदद की, लेकिन अब इस मामले की आगे की कानूनी कार्रवाई और जांच बायप्पनहल्ली रेलवे पुलिस कर रही है. पुलिस अब इस बात का पता लगा रही है कि विश्वनाथ बुधवार की रात को रेलवे ट्रैक के पास क्यों गया था और यह हादसा कैसे हुआ.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »