सामने बैठा था शख्स, देखते-देखते मंच पर कूदा... बेंगलुरु में सीएम सिद्धारमैया की सुरक्षा में चूक

बेंगलुरु में सीएम सिद्धारमैया का सुरक्षा में चूक का मामला सामने आया है. वह लोकतंत्र दिवस के मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम में शिरकत करने पर पहुंचे थे. घटना के तुरंत बाद स्थिति को काबू में कर लिया गया, और कार्यक्रम बिना किसी अन्य व्यवधान के जारी रहा.

Advertisement
सीएम सिद्धारमैया की सुरक्षा में चूक सीएम सिद्धारमैया की सुरक्षा में चूक

सगाय राज

  • नई दिल्ली,
  • 15 सितंबर 2024,
  • अपडेटेड 12:03 PM IST

बेंगलुरु में आयोजित लोकतंत्र दिवस कार्यक्रम के दौरान कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया की सुरक्षा में चूक का मामला सामने आया है. एक अज्ञात व्यक्ति मंच पर बैठे मुख्यमंत्री के पास पहुंचने की कोशिश कर रहा था, लेकिन सतर्क सुरक्षा कर्मियों ने उसे कुछ ही इंच की दूरी पर रोक लिया. शख्स सामने बैठा था और अचानक कूद कर मंच पर पहुंच गया. घटना के तुरंत बाद स्थिति को काबू में कर लिया गया, और कार्यक्रम बिना किसी अन्य व्यवधान के जारी रहा.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »