संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक आज, एमएसपी कानून की मांग पर बन सकता है अंतिम रोडमैप

संयुक्त किसान मोर्चा की 9 सदस्यीय समिति की बैठक शनिवार को सुबह 11 बजे होने वाली है. इस बैठक को कई मायनों में महत्वपूर्ण बताया जा रहा है. कयास लगाए जा रहे हैं कि बैठक में किसान आंदोलन को लेकर आगामी रणनीति तय की जाएगी.

Advertisement
सांकेतिक तस्वीर सांकेतिक तस्वीर

अमित भारद्वाज

  • दिल्ली,
  • 26 नवंबर 2021,
  • अपडेटेड 12:37 AM IST
  • 9 सदस्यीय समिति की बैठक शनिवार को
  • सभी कृषि संगठनों के नेता होंगे शामिल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) की ओर से तीनों कृषि कानूनों की वापसी का ऐलान हो चुका है, लेकिन किसान सड़क पर डटे हुए हैं. किसान संगठनों का प्लान पूरी दिल्ली का चक्का जाम करने का है. 29 नवंबर को दिल्ली के खुले हुए रास्तों पर बड़ी ट्रैक्टर रैली निकाली जाएगी. लिहाजा संयुक्त किसान मोर्चा ने शनिवार को 9 सदस्यीय समिति की बैठक बुलाई है. बैठक में एमएसपी कानून की मांग पर अंतिम रोडमैप तैयार होने की संभावना है.

Advertisement

शनिवार को सुबह 11 बजे होने वाली इस बैठक को कई मायनों में महत्वपूर्ण बताया जा रहा है. कयास लगाए जा रहे हैं कि बैठक में किसान आंदोलन को लेकर, आगामी रणनीति तय की जाएगी. वहीं दोपहर 12 बजे संयुक्त किसान मोर्चा की पूर्ण सभा की बैठक होगी. इसमें राजस्थान, हरियाणा और अन्य राज्यों में आंदोलन के प्रमुखों सहित, सभी कृषि संगठनों के नेताओं को शामिल होने के लिए कहा गया है. 

सूत्रों की मानें, तो संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक में एमएसपी कानून की मांग का अंतिम रोडमैप तैयार होने की संभावना है. बता दें कि किसान आंदोलन को एक साल पूरा हो गया है. कई नाटकीय मोड़ देखने वाला ये आंदोलन अभी भी जारी है. अब किसान आंदोलन के व्यापक विस्तार की संपूर्ण रणनीति तैयार हो चुकी है. किसानों की मांग है कि जब तक एमएसपी पर कानूनी गारंटी नहीं दी जाती, तब तक दिल्ली की घेराबंदी जारी रहेगी. 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »