गैंगस्टर संजीव जीवा की पत्नी अंतिम संस्कार में हो सकेगी शामिल? सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई कल

गैंगस्टर संजीव जीवा की बुधवार को लखनऊ कोर्ट में हत्या कर दी गई थी. उसकी पत्नी ने सुप्रीम कोर्ट में कहा है कि उसके पति की तरह उसकी भी हत्या कराई जा सकती है. इसलिए मुझे गिरफ्तार ना किया जाए. जीवा की पत्नी की मांग है कि वो जीवा के अंतिम संस्कार में शामिल होना चाहती है. इसलिए उसे गिरफ्तार ना किया जाए. साथ कोर्ट पूरी सुरक्षा के बीच उसे पति के अंतिम संस्कार में शामिल होने का आदेश दें.

Advertisement
सुप्रीम कोर्ट पहुंची संजीव जीवा की पत्नी सुप्रीम कोर्ट पहुंची संजीव जीवा की पत्नी

संजय शर्मा

  • नई दिल्ली,
  • 08 जून 2023,
  • अपडेटेड 5:00 PM IST

लखनऊ की कोर्ट में हुई गैंगस्टर संजीव माहेश्वरी उर्फ जीवा की हत्या के बाद उसकी पत्नी पायल माहेश्वरी ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. अपने पति की अंत्येष्टि में शामिल होने तक गिरफ्तारी से संरक्षण की गुहार वाली पायल की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट शुक्रवार सुबह सबसे पहले इसी केस की सुनवाई करेगा.   वहीं उत्तर प्रदेश सरकार ने कहा है कि कई अपरिहार्य कारणों से शुक्रवार को ही जीवा की अंत्येष्टि हो पाएगी.

Advertisement

सरकार की वकील अतिरिक्त महाअधिवक्ता (AAG) गरिमा प्रसाद ने कहा है कि वैसे तो गैंगस्टर एक्ट में अभियुक्त के लिए अंतरिम संरक्षण का कोई प्रावधान नहीं है. लेकिन मानवीय आधार पर वो जीवा की पत्नी की इस अर्जी का विरोध नहीं करेंगे, जिसके तहत वो अपने पति की अंत्येष्टि में शामिल होना चाहती है. फिलहाल हम मामले की मेरिट पर नहीं बल्कि भावनाओं को अहमियत दे रहे हैं.

जीवा की पत्नी ने गिरफ्तारी से संरक्षण की मांग वाली अर्जी पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि पहले याचिका की कॉपी यूपी सरकार के वकील को दें. उसके बाद सुप्रीम कोर्ट सुनवाई करेगा. जीवा की पत्नी ने सुप्रीम कोर्ट में कहा कि उसके पति की तरह उसकी भी हत्या कराई जा सकती है. इसलिए मुझे गिरफ्तार ना किया जाए. जीवा की पत्नी की मांग है कि वो जीवा के अंतिम संस्कार में शामिल होना चाहती है. इसलिए उसे गिरफ्तार ना किया जाए. साथ कोर्ट पूरी सुरक्षा के बीच उसे पति के अंतिम संस्कार में शामिल होने का आदेश दें.

Advertisement

जीवा की पत्नी ने कहा है कि वो पति की हत्या के बाद इस मुश्किल घड़ी में अपने तीन नाबालिग बच्चों और परिजनों के साथ रहना चाहती है. इसके बाद कोर्ट ने कहा कि शुक्रवार को पहले मुकदमे के तौर पर इस मामले की सुनवाई करेगा. पायल की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट शुक्रवार को करेगा सुनवाई. शुक्रवार को सबसे पहले इसी केस की सुनवाई अदालत करेगी. 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »