'सलमान खान मेरी हिट लिस्ट में...' जब लॉरेंस बिश्नोई ने NIA के सामने किया था कबूल

NIA चार्जशीट में खुलासा किया है की लारेंस बिश्नोई और उसका गैंग कई राज्यों में फैला है जिसके पास 700 से ज्यादा शूटर हैं. NIA ने दावा किया है की बिश्नोई और उसका गैंग ठीक उसी तरह आगे बढ़ रहा है जैसे 1990 में अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम ने अपना गैंग बढ़ाया और फैलाया था.

Advertisement
गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई

अरविंद ओझा

  • नई दिल्ली,
  • 13 अक्टूबर 2024,
  • अपडेटेड 12:04 PM IST

महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की शनिवार रात उनके बेटे जीशान सिद्दीकी के कार्यालय के पास एक गोली मारकर हत्या कर दी गई. सिद्दीकी को गोली लगने के बाद मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनकी मौत हो गई. बाबा सिद्दीकी की फिल्म जगत में भी अच्छी पकड़ थी और सलमान खान के करीबी थे.

Advertisement

रात करीब साढ़े नौ बजे हुई गोलीबारी में तीन लोग शामिल थे, जिनमें से दो को गिरफ्तार कर लिया गया है. तीसरे संदिग्ध की पहचान शिव कुमार के रूप में हुई लेकिन वह अभी भी फरार है. गिरफ्तार संदिग्धों की पहचान हरियाणा के गुरनैल सिंह और उत्तर प्रदेश के धर्मराज कश्यप के रूप में हुई है जिन्होंने लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जुड़े होने का दावा किया है.

सलमान पर लॉरेंस का कबूलनामा

इस बीच आज तक के पास लारेंस बिश्नोई का कबूलनामा भी है जिसमें उसने NIA के सामने कबूल किया था की बॉलीवुड एक्टर सलमान खान उसकी हिट लिस्ट में है. बिश्नोई ने NIA के सामने कबूला था की 1998 में सलमान खान ने एक फिल्म की शूटिंग के दौरान जोधपुर में काले हिरण का शिकार किया था. काले हिरण को बिश्नोई समाज पूजता है यही वजह है कि लारेंस बिश्नोई सलमान खान को मौत के घाट उतारना चाहता है

Advertisement

यह भी पढ़ें: बाबा सिद्दीकी ने क्या सलमान का करीबी होने की कीमत चुकाई? 'भाईजान' के दोस्तों को दुश्मन मानता है लॉरेंस गैंग

लारेंस ने अपने सबसे करीबी दोस्त और शूटर संपत नेहरा को सलमान खान ने मुंबई के घर की रेकी करने के लिए सबसे पहले भेजा था लेकिन संपत नेहरा को हरियाणा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था. लॉरेंस बिश्नोई अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम की तरह अपना गैंग खड़ा कर चुका है.

NIA चार्जशीट में खुलासा किया है की लारेंस बिश्नोई और उसका गैंग कई राज्यों में फैला है जिसके पास 700 से ज्यादा शूटर हैं. NIA ने दावा किया है की बिश्नोई और उसका गैंग ठीक उसी तरह आगे बढ़ रहा है जैसे 1990 में अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम ने अपना गैंग बढ़ाया और फैलाया था.

शनिवार रात हुई थी बाबा सिद्दीकी की मौत

आपको बता दें कि शनिवार रात को बाबा सिद्दीकी की मौत हो गई थी. घटना के बाद पत्रकारों से बात करते हुए लीलावती अस्पताल के डॉक्टरों ने कहा, “उनकी छाती में सामने की तरफ दो गोलियां लगी थीं. बहुत खून बह चुका था और जब उनके परिवार के सदस्य उन्हें अस्पताल लेकर आए तो वह बेहोश थे.”

यह भी पढ़ें: 'भरोसा नहीं हो रहा बाबा सिद्दीकी के साथ ऐसा हुआ, जल्द ही मामले का होगा खुलासा', बोले अजित पवार

Advertisement

यह पूछे जाने पर कि क्या बाबा सिद्दीकी की मृत्यु अस्पताल लाये जाने से पहले ही हो गई थी? डॉक्टरों में से एक ने कहा, “यह संभव है. जब उन्हें लाया गया तो उनकी ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई. वह बेहोश थे. हमने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन शनिवार रात 11.27 बजे सिद्दीकी को मृत घोषित कर दिया गया.”
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »