'उनके PA के जरिए दी जाती थी रकम...', सचिन वझे का पूर्व गृहमंत्री पर बड़ा आरोप, महाराष्ट्र की सियासत में फिर उबाल

सचिन वझे के दावे पर महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख ने कहा कि 5-6 दिन पहले मैंने महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फड़णवीस पर आरोप लगाए थे कि 3 साल पहले उन्होंने तत्कालीन सीएम उद्धव ठाकरे को जेल भेजने की कोशिश की थी. आदित्य ठाकरे को भी जेल भेजने की कोशिश की थी.

Advertisement
बर्खास्त मुंबई पुलिस सचिन वाजे को 1 नवंबर, 2021 को मुंबई क्राइम ब्रांच ने जबरन वसूली के मामले में गिरफ्तार किया था। (फाइल फोटो) बर्खास्त मुंबई पुलिस सचिन वाजे को 1 नवंबर, 2021 को मुंबई क्राइम ब्रांच ने जबरन वसूली के मामले में गिरफ्तार किया था। (फाइल फोटो)

दीपेश त्रिपाठी / ओमकार

  • नई दिल्ली,
  • 03 अगस्त 2024,
  • अपडेटेड 2:22 PM IST

महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर खलबली मच गई है. एंटिलिया बॉम्ब केस और मनसुख हिरेन हत्याकांड का जिन्न बोतल से एक बार फिर निकल आया है. असल में, मनसुख हिरेन हत्याकांड के मुख्य आरोपी और मुंबई पुलिस के पूर्व अफसर सचिन वझे ने पूर्व गृह मंत्री और शरद पवार गुट के नेता अनिल देशमुख पर गंभीर आरोप लगाए हैं. वझे ने कहा है कि देशमुख अपने PA के जरिए पैसा लेते थे. वझे के इस बयान ने महाराष्ट्र की सियासत में एक बार फिर भूचाल ला दिया है और राज्य के दो पूर्व गृह मंत्रियों में फिर से रार ठन गई है.

Advertisement

पूर्व गृहमंत्री पर लगे बड़े आरोप
शुक्रवार को सचिन वझे ने 100 करोड़ की रंगदारी मामले में अनिल देशमुख पर आरोप लगाया. बर्खास्त मुंबई पुलिस अधिकारी सचिन वझे ने कहा, जो कुछ भी हुआ है, उसका सबूत है. पैसा उनके (अनिल देशमुख) पीए के माध्यम से जाता था. सीबीआई के पास सबूत है और मैंने देवेंद्र फड़नवीस को एक पत्र भी लिखा है. मैंने सारे सबूत जमा कर दिए हैं. मैं नार्को टेस्ट के लिए तैयार हूं.' मैंने जो पत्र लिखा है, उसमें मैंने जयंत पाटिल का नाम भी लिखा है.''

क्या बोले अनिल देशमुख
बता दें कि, वझे के बयान से कुछ दिन पहले राज्य के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख ने देवेंद्र फडणवीस पर आरोप लगाया था कि तत्कालीन विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस ने एक बिचौलिए के जरिए मुकदमेबाजी से बचने के लिए महाविकास आघाडी के नेताओं के खिलाफ हलफनामा दायर करने के लिए कहा था, हालांकि फडणवीस ने देशमुख के आरोपों को सिरे से नकार दिया था, लेकिन इस मामले में अब सचिन वझे की एंट्री हो जाने से गेम फिर से पलट गया है. वझे के दावे के बाद भारतीय जनता पार्टी महाविकास अघाडी के प्रमुख नेता शरद पवार, उद्धव ठाकरे और अनिल देशमुख पर हमलावर हो गई है.

Advertisement

आपराधिक पृष्ठभूमि वाले आदमी हैं सचिन वझेः अनिल देशमुख
सचिन वझे के दावे पर महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख ने कहा कि 5-6 दिन पहले मैंने महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फड़णवीस पर आरोप लगाए थे कि 3 साल पहले उन्होंने तत्कालीन सीएम उद्धव ठाकरे को जेल भेजने की कोशिश की थी. आदित्य ठाकरे को भी जेल भेजने की कोशिश की थी. अब ये है देवेन्द्र फड़णवीस का नया पैंतरा. उन्होंने सचिन वझे को पकड़ लिया है और वह उनका इस्तेमाल कर रहे हैं.' हाईकोर्ट ने सचिन वझे के बारे में कहा था कि वह आपराधिक पृष्ठभूमि वाला आदमी है, ऐसे आपराधिक पृष्ठभूमि वाले आदमी पर विश्वास नहीं किया जा सकता. सचिन वझे वही कहते हैं जो देवेन्द्र फड़णवीस उनसे कहते हैं.

क्या बोले संजय राउत?
संजय राउत ने कहा,  'कौन है वझे? ANTILIA केस में बॉम्ब रखा गया था, उसके बाद व्यक्ति की हत्या हुई थी.उसमें वझे आरोपी हैं. ATS, CBI इसको इन्वेस्टीगेट कर रही है. अब यह व्यक्ति BJP का प्रवक्ता बनकर बयान दे रहा है. भाजपा वाले तालियां बजा रहे हैं. वझे आरोपी हैं. BJP को टेररिस्ट की मदद लेनी पडती है. फडणवीस को ये चॅलेंज है कि आप खुद सामने आओ और बात करो, लेकिन एक आतंकवादी के स्टेटमेंट पर विश्वास न रखो. ये फडणवीस की जिम्मेदारी है. भाजपा मैदान में भी हार गया है. इसलिये गुंडों का सहारा लिया जा रहा है.'

Advertisement

बीजेपी एमएलए राम कदम ने कहा कि, 'देवेंद्र फडणवीस जो कह रहे थे वो सच्च्याई आखिर सामने आ ही गई. अब लोगो कॊ तय करना हैं. झूठा भ्रम फैलाकार लोकसभा में वोट पाने वाले वसूलीबाज ठाकरे, पवार, कांग्रेस के झूठे भ्रम का फिर विधानसभा में शिकार होंगे.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »