भारतीय पासपोर्ट वाले पाक नागरिक परिवार को सुप्रीम कोर्ट से राहत, वापस भेजने पर फिलहाल रोक 

भारत में रह रहे 6 कथित पाकिस्तानी नागरिकों को वापस भेजने पर सुप्रीम कोर्ट ने फिलहाल रोक लगा दी है. सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाकर्ताओं को अपनी मांग उचित अथॉरिटी के पास रखने को कहा. याचिकाकर्ताओं की दलील है कि उनके पास वैध इंडियन पासपोर्ट, आधार और वोटर कार्ड है. 

Advertisement
सुप्रीम कोर्ट. (फाइल फोटो) सुप्रीम कोर्ट. (फाइल फोटो)

संजय शर्मा

  • नई दिल्ली ,
  • 02 मई 2025,
  • अपडेटेड 1:05 PM IST

भारत में रह रहे 6 कथित पाकिस्तानी नागरिकों को वापस भेजने पर सुप्रीम कोर्ट ने फिलहाल रोक लगा दी है. सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाकर्ताओं को अपनी मांग उचित अथॉरिटी के पास रखने को कहा. याचिकाकर्ताओं की दलील है कि उनके पास वैध इंडियन पासपोर्ट, आधार और वोटर कार्ड है. 

याचिकाकर्ता के वकील नंद किशोर ने कोर्ट में कहा कि यह एक चौंकाने वाला मामला है. हमें सीमा पर हिरासत में लिया गया है. हम भारतीय नागरिक हैं. हमारे पास भारतीय पासपोर्ट, आधार कार्ड हैं. मेरे परिवार को गाडी में बैठाकर वाघा बॉर्डर पर ले जाया गया है. हम देश से बाहर निकाले जाने की कगार पर हैं. जबकि हम भारतीय नागरिक हैं. हमें नोटिस जारी कर कहा गया था कि हम यहां से चले जाएं. हम एक ही परिवार के कुल 6 लोग हैं. दो भाई बेंगलुरु में काम करते हैं. हमारे माता, पिता, बहन और एक और भाई श्रीनगर में हैं. हमारे पास विदेश मंत्रालय द्वारा जारी पासपोर्ट हैं. वहीं सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि इन लोगों को संबंधित अधिकारियों के पास जाना चाहिए.

Advertisement

याचिकाकर्ता अहमद तारिक बट्ट के पिता तारिक मशकूर बट्ट पाक अधिकृत कश्मीर के मीरपुर के निवासी है. उसकी मां नुसरत बट्ट श्रीनगर में जन्मी है. याचिका के मुताबिक तारिक बट्ट 1997 तक पाक अधिकृत कश्मीर के मीरपुर में रहा. फिर 2000 में पूरा परिवार सरहद पार कर श्रीनगर आ गया. वो कई सालों तक कश्मीर घाटी में रहा. फिलहाल वो बेंगलुरु में रहते हैं. इस बीच उसने केरल के कोझिकोड में स्थित भारतीय प्रबंधन संस्थान यानी आईआईएम से स्नातक की डिग्री ली. कुछ वर्षों से वो बंगलुरू में एक IT कंपनी में कार्यरत है. उसने अपनी अर्जी में लिखा भी है कि उसके और उसके परिवार के पास भारतीय पासपोर्ट और आधार कार्ड है. परिवार में उसकी बहन आयशा तारिक,  भाई अबुबकर तारिक और उमर तारिक बट्ट हैं. याचिका के मुताबिक तारिक बट्ट मीरपुर में रहते थे. लेकिन पासपोर्ट में जन्म स्थान श्रीनगर है.

Advertisement

बता दें कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने सख्त कदम उठाते हुए पाकिस्तान के नागरिकों को वीजा रद्द कर भारत छोड़ने का आदेश दिया था.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »