'मुद्दे से भटकना नहीं चाहते...' अखिलेश से अलायंस के सवाल पर बोले राहुल गांधी

राहुल गांधी ने समाजवादी पार्टी से गठबंधन के सवाल को दरगुजर करते हुए मुख्य मुद्दों पर ध्यान देने की बात कही. उन्होंने पीएम मोदी की विदेश यात्राओं की आलोचना की. राहुल गांधी नेकहा कि आर्थिक शॉक का असर आम जनता पर पड़ेगा, जबकि बड़े उद्योगपति और सरकार के शीर्ष नेता इससे अछूते रहेंगे.

Advertisement
राहुल गांधी ने अखिलेश यादव से गठबंधन के सवाल का जवाब दिया. (Photo-ITG) राहुल गांधी ने अखिलेश यादव से गठबंधन के सवाल का जवाब दिया. (Photo-ITG)

समर्थ श्रीवास्तव

  • लखनऊ,
  • 19 मई 2026,
  • अपडेटेड 1:20 PM IST

कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज उत्तर प्रदेश के रायबरेली पहुंचे. यहां उन्होंने सबसे पहले चुरुआ हनुमान मंदिर में मत्था टेका. बड़े मंगल के इस खास मौके पर उन्होंने बजरंगबली के दर्शन किए और पूजा-अर्चना की. इस दौरान उन्होंने अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी से गठबंधन के सवाल पर प्रतिक्रिया दी.

जब पत्रकारों ने राहुल गांधी से समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव के साथ गठबंधन को लेकर सवाल पूछा, तो उन्होंने इसका सीधा जवाब देने के बजाय देश की मुख्य समस्याओं पर फोकस करने की बात कही. 

Advertisement

राहुल गांधी ने दो टूक शब्दों में कहा, 'मैं अभी मुख्य मुद्दे से बिल्कुल भी भटकना नहीं चाहता हूं. इस समय देश में पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतें सबसे बड़ा और गंभीर विषय हैं.'

पेट्रोल-डीजल की महंगाई पर बरसे राहुल गांधी

देश में पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दामों को लेकर राहुल गांधी ने बीजेपी और केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है. देश के हालात को लेकर राहुल गांधी ने सीधे पीएम मोदी की कार्यशैली पर सवाल उठाए. उन्होंने तंज कसते हुए कहा, 'आज जब देश और दुनिया के सामने इतना मुश्किल समय आ रहा है, तब हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरी दुनिया के लोगों से कह रहे हैं कि आप बाहर मत जाइए. लेकिन वो खुद लगातार पूरी दुनिया का चक्कर लगा रहे हैं और विदेश दौरों में व्यस्त हैं.'

Advertisement

'जनता को लगेगा आर्थिक शॉक'

राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि सरकार की गलत नीतियों के कारण आने वाले दिनों में देश के सामने एक बहुत ही मुश्किल समय आने वाला है. उन्होंने सरकार और देश के बड़े उद्योगपतियों के गठजोड़ पर निशाना साधते हुए कहा, 'ये जो भारी आर्थिक शॉक देश में आ रहा है, उसका असर ऊपर बैठे लोगों पर नहीं पड़ेगा.'

यह भी पढ़ें: 'अभी तो ये अंगड़ाई है, आगे और महंगाई है', पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाने पर भड़का विपक्ष

उन्होंने आगे कहा, 'ये शॉक न तो देश के बड़े उद्योगपति अडानी और अंबानी को लगेगा और न ही प्रधानमंत्री मोदी को कोई फर्क पड़ने वाला है. वो लोग तो आराम से अपने महलों में बैठे रहेंगे. इसका सीधा और पूरा का पूरा शॉक उत्तर प्रदेश के युवाओं और यहां की गरीब आम जनता को झेलना पड़ेगा.'

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »