रॉकेट-सैटेलाइट से AI तक... स्पेस स्टार्टअप्स के CEO-फाउंडर्स से PM मोदी ने की बातचीत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के स्पेस सेक्टर में काम कर रहे स्टार्टअप्स के सीईओ और फाउंडर्स से मुलाकात की, जिसमें भारत के तेजी से बढ़ते प्राइवेट स्पेस इकोसिस्टम, स्पेस टेक्नोलॉजी, नए इनोवेशन और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर चर्चा हुई.

Advertisement
पीएम मोदी ने देश के स्पेस सेक्टर में काम कर रहे सीईई और फाउंडर्स से मिले पीएम मोदी ने देश के स्पेस सेक्टर में काम कर रहे सीईई और फाउंडर्स से मिले

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 23 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 10:26 AM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज देश के स्पेस सेक्टर को नई रफ्तार देने वाले स्टार्टअप्स के सीईओ और फाउंडर्स से मुलाकात की. यह बातचीत सुबह 10 बजे हुई. इसमें भारत के तेजी से बढ़ते प्राइवेट स्पेस इकोसिस्टम पर चर्चा हुई. स्पेस टेक्नोलॉजी, नए इनोवेशन और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे मुद्दे भी बातचीत में शामिल रहे. 

सरकार ने पिछले कुछ सालों में अंतरिक्ष क्षेत्र को निजी कंपनियों और स्टार्टअप्स के लिए खोला है. इसका असर भी दिख रहा है. देश में सैटेलाइट, रॉकेट, स्पेस डेटा और दूसरी आधुनिक तकनीकों पर काम करने वाले कई नए स्टार्टअप सामने आए हैं. ऐसे में पीएम मोदी की आज की बातचीत को सरकार और स्पेस इंडस्ट्री के बीच अहम संवाद स्थापित हुआ है. 

Advertisement

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के स्पेस सेक्टर में काम कर रहे स्टार्टअप्स से मुलाकात की और उनकी ऊर्जा तथा महत्वाकांक्षा की तारीफ की है. पीएम मोदी ने इस मुलाकात की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर साझा की.

पीएम मोदी ने लिखा, 'भारत के सबसे प्रतिभाशाली स्पेस स्टार्टअप्स से मुलाकात की. हमेशा की तरह उनकी ऊर्जा और महत्वाकांक्षा से प्रभावित होकर लौटा. आपको उनकी सोच और आशावाद जरूर पसंद आएगा.'

प्रधानमंत्री ने इसके साथ ही लोगों से भारत की अंतरिक्ष यात्रा को लेकर अपनी राय साझा करने को कहा. उन्होंने पूछा, 'मुझे बताइए... भारत की अंतरिक्ष यात्रा को लेकर आपको सबसे ज्यादा उत्साहित करने वाली बात क्या है?'

पीएम मोदी की यह पोस्ट ऐसे समय सामने आई है, जब भारत में निजी अंतरिक्ष क्षेत्र और स्पेस स्टार्टअप्स की भूमिका लगातार बढ़ रही है. सरकार भी निजी कंपनियों और स्टार्टअप्स की भागीदारी बढ़ाकर देश के स्पेस इकोसिस्टम का विस्तार करने पर जोर दे रही है.
शुक्रवार को भी पीएम मोदी ने 20 स्पेस स्टार्टअप्स के सीईओ और फाउंडर्स से मुलाकात की थी. अब आज की बातचीत इसी दिशा में आगे बढ़ने वाली अहम कड़ी मानी जा रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »