लॉरेंस के नाम से पप्पू यादव को धमकाने वाला दिल्ली से अरेस्ट, UAE में रह रही साली का सिम यूज कर बनाया प्लान

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव को जान से मारने की धमकी देने वाला शख्स दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया गया है. पूर्णिया पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय शर्मा ने हाट थाने में FIR दर्ज कर जांच शुरू की थी. इस मामले में पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय शर्मा ने बड़ा खुलासा किया है और दिल्ली से महेश पांडेय नाम के एक शख्स को गिरफ्तार किया है.

Advertisement
पप्पू यादव- फाइल फोटो पप्पू यादव- फाइल फोटो

हिमांशु मिश्रा

  • नई दिल्ली,
  • 02 नवंबर 2024,
  • अपडेटेड 9:02 PM IST

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव को जान से मारने की धमकी देने वाला शख्स दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया गया है. पूर्णिया पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय शर्मा ने हाट थाने में FIR दर्ज कर जांच शुरू की थी. इस मामले में पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय शर्मा ने बड़ा खुलासा किया है और दिल्ली से महेश पांडेय नाम के एक शख्स को गिरफ्तार किया है. पकड़े गए आरोपी ने अपना जुल्म कुबूल कर लिया है. आरोपी ने जिस मोबाइल और सिम का प्रयोग किया था उसे भी कब्जे में ले लिया गया है.

Advertisement

पूर्णिया एसपी ने बताया कि महेश पांडेय का किसी गिरोह से कुछ लेना देना नहीं है, वह पहले भी बड़े नेताओ के यहां काम कर चुका है ओर जब इस बात की जानकारी मीडिया के माध्यम से महेश को मिली फिर उसने अपने UAE में रहने वाली साली के सीम से पूरा प्लान रचा. पूर्णिया एसपी ने बताया कि इस मामले में जल्द ही और भी खुलासे होंगे. उन्होंने कहा कि महेश पांडेय की गिरफ्तारी दिल्ली से की गई है.

धमकी मिलने के बाद मांगी थी सुरक्षा
बता दें कि कुछ समय पहले पप्पू यादव ने लॉरेंस गैंग द्वारा सलमान खान को मिल रही धमकी को लेकर पोस्ट किया था. पोस्ट में उन्होंने लॉरेंस गैंग को चुनौती देते हुए उसके नेटवर्क को 24 घंटे में खत्म करने की बात कही थी. इसके कुछ ही दिन बाद पप्पू यादव को एक कथित कॉल आई थी जिसे उन्होंने खुद साझा किया था. इसमें लॉरेंस के कथित गुर्गों ने पप्पू यादव को कर्म से लेकर कांड करने तक की धमकी दे डाली. इस धमकी के बाद उन्होंने खुद के लिए केंद्र से सुरक्षा बढ़ाने की मांग की थी. पप्पू यादव को फिलहाल वाई श्रेणी की सुरक्षा प्राप्त है लेकिन अब व जेड श्रेणी कि सिक्योरिटी चाहते हैं.

Advertisement

पप्पू ने किया था ये पोस्ट
पप्पू यादव ने 13 अक्तूबर को ट्वीट किया, एक मुजरिम सबको धमका रहा है. कभी मूसेवाला, कभी करणी सेना के मुखिया, अब एक उद्योगपति राजनेता को मरवा डाला. कानून इजाजत दे तो 24 घंटे में इस लारेंस बिश्नोई जैसे दो टके के अपराधी के पूरे नेटवर्क को खत्म कर दूंगा.' यही धमकी पप्पू को भारी पड गई.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »