'परिसीमन हटा लें तो आज ही हो जाए शुभ काम', PM मोदी के 'काला टीका' वाले तंज पर प्रियंका का पलटवार

संसद में महिला आरक्षण बिल और परिसीमन बिल पर गुरुवार को विशेष सत्र में हंगामेदार चर्चा हुई/ पीएम मोदी ने विपक्ष पर निशाना साधा, जबकि कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने काले टीके को लेकर पलटवार किया.

Advertisement
पीएम मोदी ने अपने भाषण में कसा था विपक्ष पर तंज पीएम मोदी ने अपने भाषण में कसा था विपक्ष पर तंज

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 16 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 10:39 PM IST

संसद में गुरुवार को महिला आरक्षण लागू करने के लिए परिसीमन बिल पर चर्चा हुई. इस दौरान संसद का विशेष सत्र हंगामेदार रहा. सरकार ने अपने तर्क रखे, तो वहीं विपक्ष ने अपने तर्कों से सरकार के फैसले पर विरोध जताया. इस दौरान आरोप-प्रत्यारोप का दौर तो चला ही, साथ ही बयानों पर वार-पलटवार भी खूब हुआ.

ऐसा ही एक वार-पलटवार पीएम मोदी और कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी के बीच देखने को मिला. पीएम मोदी ने जब महिला आरक्षण बिल के पक्ष में स्पीच तब उन्होंने जमकर विपक्ष पर निशाना साधा. इसी दौरान उन्होंने काले कपड़े पहनकर संदन में बैठे विपक्षी सांसदों पर तंज कसा कि शुभ काम में काला टीका शुभ होता है, ताकि नजर न लगे. 

Advertisement

काले टीके वाले बयान पर क्या बोलीं प्रियंका
सदन में कुछ देर बाद कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने अपना भाषण दिया. उन्होंने एक मौके पर इसी काले टीके वाले बयान का न सिर्फ जिक्र किया, बल्कि पीएम मोदी के तंज पर पलटवार भी कर दिया. प्रियंका गांधी ने कहा कि, महिला आरक्षण बिल से परिसीमन को अलग कर दीजिए, तो ये आज ही पारित हो सकता है. शुभकाम भी हो जाएगा. बेवजह की प्रक्रिया से परिसीमन से देश का नुकसान भी नहीं होगा और काला टीका भी काम आ जाएगा. ’

हुआ यूं कि अपने भाषण को खत्म करते हुए पीएम ने विपक्ष से चुटकी लेते हुए कहा कि अपने यहां जब भी कोई शुभ शुभ कार्य होता है, उसे नजर ना लग जाए इसके लिए काला टीका लगाया जाता है. पीएम ने DMK की ओर इशारा करते हुए कहा, 'मैं आपका धन्यवाद करता हूं काला टीका लगाने के लिए.'

Advertisement

पीएम मोदी ने कसा था तंज
असल में डीएमके सांसद काले कपड़े पहनकर सदन में पहुंचे थे. पीएम मोदी ने कहा कि, 'अपने यहां जब कोई भी शुभ काम होता है. उसको नज़र ना लग जाए इसलिए काला टीका लगाने की परंपरा है. मैं आपका धन्यवाद करता हूं. काला टीका लगाने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद, 

इस पर अपने भाषण के दौरान पलटवार करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा, '543 में से महिलाओं को 33% आरक्षण क्यों नहीं दे रहे. अगर पद खोने का डर नहीं तो कुछ लोग इसमें अपना पद खो दें. ताकि महिलाएं और ओबीसी वर्ग आ सके. ये आज ही कर दें, शुभ काम हो जाएगा काला टीका भी काम आ जाएगा.' ‘देश की महिलाओं के नाम पर देश के बुनियादी ढांचों से खिलवाड़ नहीं हो सकता। संसद को कमजोर करके सत्ता कायम रखने की साजिश हो रही है.

यह आपकी हस्ती, पद और गरिमा के अनुकूल है. इसी में से एससी एसटी का जो दर्जा है एससीएसटी में महिलाओं का आरक्षण 33% हो जाएगा एक तिहाई आरक्षण हो जाए ओबीसी का भी उचित आरक्षण हो जाए. उन्होंने कहा कि यह आज ही पारित हो सकता है. शुभकाम भी हो जाएगा. बेवजह की प्रक्रिया से परिसीमन से देश का नुकसान भी नहीं होगा और काला टीका भी काम आ जाएगा. ’

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement