'भानुमति का कुनबा जोड़ा, फिर Alliance का ही Alignment बिगड़ गया', INDIA गठबंधन पर PM मोदी का तंज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज संसद में कांग्रेस पार्टी पर जमकर हमला बोला. पीएम ने कांग्रेस की सोच पर जवाहरलाल नेहरू और इंदिरा गांधी के कथित भाषण का जिक्र करते हुए सवाल उठाए. उन्होंने कांग्रेस के बारे में कहा कि उन्होंने भानुमति का कुनबा जोड़ा लेकिन फिर एकला चलो करने लगे.

Advertisement
पीएम नरेंद्र मोदी पीएम नरेंद्र मोदी

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 05 फरवरी 2024,
  • अपडेटेड 7:34 PM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सोमवार को संसद में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर अपनी बात रख रहे हैं. उन्होंने विपक्षी इंडिया गठबंधन को भी निशाने पर लिया जो कथित रूप से आगामी लोकसभा चुनाव से पहले ही बिखर चुका है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सुस्त रफ्तार का कोई मुकाबला नहीं है. पीएम मोदी कांग्रेस नेता राहुल गांधी को निशाने पर लेते हुए कहा कि विपक्ष ने 'भानुमति का कुनबा जोड़ा लेकिन फिर एकला चलो रे करने लगे.

Advertisement

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस का पूरा फोकस एक ही परिवार पर रहा है. उससे आगे ना वो कुछ सोच सकते हैं और ना ही कर सकते हैं. प्रधानमंत्री ने कांग्रेस को लेकर इंडिया गठबंधन पर निशाना साधा और कहा कि कांग्रेस के लोगों ने नया नया मोटर मकेनिक का काम सीखा है. इसलिए अलाइनमेंट क्या होता है, उसका ज्ञान तो हो ही गया होगा लेकिन मैं देख रहा हूं कि अलायंस का ही अलाइनमेंट बिगड़ गया है.

ये भी पढ़ें: Congress सांसद के 'अलग देश' वाले बयान से हंगामा, पीयूष गोयल ने संसद में उठाया मुद्दा

'कांग्रेस के लोग अपने आपको शासक मानते थे'

प्रधानमंत्री ने कहा कि अपने कुनबे में अगर एक-दूसरे पर विश्वास नहीं है तो ये लोग देश पर कैसे विश्वास करेंगे. हमें देश के सामर्थ्य पर भरोसा है और लोगों की शक्ति पर भरोसा है. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा जवाहरलाल नेहरू और इंदिरा गांधी पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने देश के सामर्थ्य पर कभी विश्वास नहीं किया. वे अपने आपको शासक मानते  थे और जनता को छोटा आंकते थे.

Advertisement

नेहरू, इंदिरा पर पीएम मोदी ने क्या कहा?

पीएम मोदी ने जवाहरलाल नेहरू पर देश के लोगों को "आलसी" समझने का आरोप लगाया. उन्होंने नेहरू के एक कथित भाषण का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, "वह कहते थे कि हिंदुस्तान में लोगों को आमतौर पर मेहनत करने की आदत नहीं है. हम इतना काम नहीं करते जितना की रूस, चीन या बाकी देशों के लोग करते हैं. उन्होंने दावा किया कि यह बात 'नेहरू जी' ने लाल किले से कही थी. नेहरू भारतीयों को कम अक्ल वाला मानते थे. उन्होंने इंदिरा गांधी पर आरोप लगाया कि उनकी सोच भी नेहरू से अलग नहीं थी.

पीएम ने इंदिरा गांधी के कथित भाषण का जिक्र किया, जिन्होंने कथित तौर पर कहा था, "दुर्भाग्य से हमारी आदत है कि जब कोई शुभ कार्य पूरा होने वाला होता है तो हम निश्चिन्त हो जाते हैं, जब कोई कठिनाई आती है तो हम निराश हो जाते हैं, कभी-कभी तो ऐसा लगता है कि पूरा देश ही असफल हो गया. ऐसा लगता है जैसे हमने पराजय की भावना अपना ली है.

ये भी पढ़ें: 'POK से एक सेब ही ले आओ, आपकी हिम्मत नहीं...' संसद में अधीर रंजन चौधरी ने सरकार को घेरा

पीएम मोदी ने आगे कहा, ''आज कांग्रेस के लोगों को देखकर ऐसा लगता है कि इंदिरा गांधी देश की जनता का सही आकलन नहीं कर पाती थीं लेकिन कांग्रेस का बिल्कुल सही आकलन करती थीं.'' प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस की मानसिकता ऐसी थी कि उसने कभी देश की क्षमता पर भरोसा नहीं किया. वे खुद को शासक और जनता को छोटा समझते थे.

Advertisement

पीएम मोदी ने जताई सत्ता में वापसी की उम्मीद

सत्ता में तीसरी बार वापसी का भरोसा जताते हुए पीएम मोदी ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में एनडीए 400 का आंकड़ा पार कर जाएगा. उन्होंने कहा, "हमारी सरकार का तीसरा कार्यकाल अब ज्यादा दूर नहीं है...मैं देश का मूड देख सकता हूं. यह एनडीए को 400 के पार ले जाएगा और बीजेपी को निश्चित रूप से 370 सीटें मिलेंगी...तीसरा कार्यकाल बहुत बड़ी उपलब्धि हासिल करने वाला होगा."

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »