Advertisement

Parliament Budget Session 2026 Live: 'जब तक चाबी हाथ में है, सारा धन ले लेना', TDP को संजय सिंह की सलाह

aajtak.in | नई दिल्ली | 02 अप्रैल 2026, 3:52 PM IST

Budget Session Live Updates: लोकसभा में आज सीएपीएफ बिल पर चर्चा चल रही है. यह बिल गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने पेश किया. वहीं, राज्यसभा में आंध्र प्रदेश पुनर्गठन (संशोधन) बिल पर चर्चा हो रही है. ताजा अपडेट्स के लिए पेज को रिफ्रेश करते रहें...

Parliament Proceedings Live

संसद के चालू बजट सत्र का दूसरा हाफ चल रहा है. संसद में आज महत्वपूर्ण विधेयक आने हैं. लोकसभा में आज सीएपीएफ बिल आएगा. यह बिल एक दिन पहले ही राज्यसभा से पारित हो गया था. वहीं, राज्यसभा में आज लोकसभा से पारित हो चुके आंध्र प्रदेश पुनर्गठन संशोधन विधेयक 2026 पर चर्चा हो रही है. आज उच्च सदन में जन विश्वास बिल भी आएगा.

राज्यसभा में जन विश्वास बिल पर चर्चा के लिए तीन और आंध्र प्रदेश पुनर्गठन संशोधन विधेयक पर चर्चा के लिए दो घंटे का समय निर्धारित किया गया है. राज्यसभा में आज भोजनावकाश और प्राइवेट मेंबर बिजनेस नहीं होंगे.

3:52 PM (42 मिनट पहले)

आंध्र प्रदेश पुनर्गठन संशोधन बिल राज्यसभा से पारित

Posted by :- Bikesh Tiwari

आंध्र प्रदेश पुनर्गठन (संशोधन) बिल राज्यसभा से पारित हो गया है. यह बिल एक दिन पहले ही लोकसभा से पारित हुआ था. इस बिल को आज गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने सदन में पेश किया. इस बिल को राज्यसभा से ध्वनिमत से पारित कर दिया गया.

2:57 PM (एक घंटा पहले)

बजट सत्र बढ़ाने पर नड्डा बोले- निर्णय सरकार लेगी, खड़गे का पलटवार- दबंगई नहीं सहेंगे

Posted by :- Bikesh Tiwari

संसद के चालू बजट सत्र की कार्यवाही अनिश्चतकाल के लिए स्थगित होगी या एक निश्चित ब्रेक के बाद फिर से चलेगी, इसे लेकर अब स्थिति साफ हो गई है. सरकार की ओर से संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने राज्यसभा में कहा है कि दो-तीन हफ्ते बाद फिर से बैठक बुलाई जाएगी. उन्होंने महिला आरक्षण बिल का जिक्र करते हुए कहा कि हम निश्चित उद्देश्य के लिए फिर से बैठक बुलाएंगे, जिसकी जानकारी विपक्षी दलों को भी दी गई है. इस दौरान विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे और नेता सदन जेपी नड्डा के बीच तीखी तकरार भी देखने को मिली.

यह भी पढ़ें: बजट सत्र बढ़ाने पर नड्डा बोले- निर्णय सरकार लेगी, ढंग से लेगी, खड़गे का पलटवार- दबंगई नहीं सहेंगे

2:24 PM (2 घंटे पहले)

'जब तक चाबी हाथ में है, सारा धन ले लेना', TDP को संजय सिंह की सलाह

Posted by :- Bikesh Tiwari

संजय सिंह ने कहा कि आंध्र वालों को कहना चाहता हूं कि सत्ता की चाबी जब तक आपके हाथ में है, पूरा पैसा ले लेना. हिसाब किताब कर लेना. उन्होंने कहा कि अभी मंत्री जी कह रहे थे कि ममता दीदी को हमने बचाया. ममता दीदी बंगाल की शेरनी हैं, मुख्यमंत्री हैं, उनको आप नहीं बचा सकते. संजय सिंह ने कहा कि बीजेपी का इतिहास जोड़तोड़ का रहा है. इनके इतिहास को याद रखिएगा, जब तक चाबी आपके हाथ में है, अमरावती के विकास का सारा धन ले लेना. विकास कर लेना.

2:18 PM (2 घंटे पहले)

लोकसभा में पेश हुआ सीएपीएफ बिल, चर्चा शुरू

Posted by :- Bikesh Tiwari

लोकसभा में सीएपीएफ रेगुलेश बिल पर चर्चा शुरू हो गई है. यह बिल गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने पेश किया. इस पर विपक्ष के कुछ सदस्यों ने आपत्ति करते हुए कहा कि गृह मंत्री को यह बिल पेश करना चाहिए. इस पर स्पीकर ने कहा कि सदन नियम से चलेगा. कहां लिखा है कि राज्यमंत्री बिल पेश नहीं कर सकते.

Advertisement
2:05 PM (2 घंटे पहले)

राज्यसभा में संजय सिंह से भिड़ गए रिजिजू

Posted by :- Bikesh Tiwari

राज्यसभा में गुरुवार को सत्तापक्ष और विपक्ष के सदस्यों में तीखी तकरार देखने को मिली. संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह पर भड़क गए, उनसे भिड़ गए. संजय सिंह पर भड़के किरेन रिजिजू ने कहा कि इनकी आदत बन गई है कि कुछ भी बोल देगा. ये क्या तरीका है. संसदीय कार्य मंत्री किरे रिजिजू ने कहा कि हमने इनको भी बहुत इज्जत के साथ बुलाया. उन्होंने कहा कि इनको भी तीन बार बुलाया. निमंत्रण देते हैं तो इनको आगे आना चाहिए. किरेन रिजिजू ने कहा कि हमने ऐसी सरकार भी देखी है, जो विपक्ष को पूछती नहीं थी. हम इज्जत दे रहे हैं, फिर भी ये इस तरह की राजनीति कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: राज्यसभा में संजय सिंह से भिड़ गए रिजिजू, कहा- इनकी आदत बन गई है, कुछ भी बोल देंगे

12:50 PM (3 घंटे पहले)

लोकसभा में प्रश्नकाल समाप्त, लिए जा रहे लिस्टेड बिजनेस

Posted by :- Bikesh Tiwari

लोकसभा में प्रश्नकाल, राज्यसभा में शून्यकाल समाप्त हो गए हैं. लोकसभा में अब लिस्टेड बिजनेस लिए जा रहे हैं. वहीं, राज्यसभा में प्रश्नकाल की कार्यवाही चल रही है.

12:02 PM (4 घंटे पहले)

'बजट सत्र समाप्त होगा या फिर होगी बैठक', जयराम रमेश ने राज्यसभा में मांगा स्पष्टीकरण

Posted by :- Bikesh Tiwari

संसद के बजट सत्र के अंतिम दिन तक यह साफ नहीं है कि कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हो जाएगी. कई दिन से इसे लेकर भ्रम की स्थिति बनी हुई है. अब विपक्ष ने संसद में इसे लेकर सरकार से स्थिति स्पष्ट करने की मांग की है.

यह भी पढ़ें: 'बजट सत्र समाप्त होगा या फिर होगी बैठक', जयराम रमेश ने राज्यसभा में मांगा स्पष्टीकरण, 'बजट सत्र समाप्त होगा या फिर होगी बैठक', जयराम रमेश ने राज्यसभा में मांगा स्पष्टीकरण, नड्डा ने दिया जवाब

11:30 AM (5 घंटे पहले)

राज्यसभा में आंध्र प्रदेश पुनर्गठन संशोधन बिल और जन विश्वास बिल पर होगी चर्चा

Posted by :- Bikesh Tiwari

राज्यसभा में आज आंध्र प्रदेश पुनर्गठन (संशोधन) बिल और जन विश्वास बिल आएंगे. ये दोनों बिल एक दिन पहले ही लोकसभा से पारित हुए थे. राज्यसभा में इन दोनों बिल पर चर्चा के लिए क्रमशः दो घंटे और तीन घंटे का समय तय किया गया है. आज सदन में भोजनावकाश भी नहीं होगा.

11:29 AM (5 घंटे पहले)

लोकसभा में आज आएगा सीएपीएफ बिल

Posted by :- Bikesh Tiwari

लोकसभा में आज सीएपीएफ बिल आएगा. यह बिल गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने पहले राज्यसभा में पेश किया था. राज्यसभा से यह बिल एक दिन पहले ही पारित हो गया था. इस बिल पर वोटिंग के दौरान विपक्षी दलों के सदस्य वॉकआउट कर गए थे. विपक्ष की गैरमौजूदगी में यह बिल ध्वनिमत से पारित हो गया था.