'बजट सत्र समाप्त होगा या फिर होगी बैठक', जयराम रमेश ने राज्यसभा में मांगा स्पष्टीकरण, नड्डा ने दिया जवाब

संसद के बजट सत्र के अंतिम दिन तक यह साफ नहीं है कि कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हो जाएगी. कई दिन से इसे लेकर भ्रम की स्थिति बनी हुई है. अब विपक्ष ने संसद में इसे लेकर सरकार से स्थिति स्पष्ट करने की मांग की है.

Advertisement
जयराम रमेश ने सरकार से मांगा स्पष्टीकरण (Photo: Screenshot) जयराम रमेश ने सरकार से मांगा स्पष्टीकरण (Photo: Screenshot)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 02 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 12:01 PM IST

संसद का बजट सत्र चल रहा है. पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक संसद के चालू बजट सत्र का आज अंतिम दिन है. लेकिन इसे लेकर अभी सस्पेंस बना हुआ है कि संसद के बजट सत्र की आज समाप्ति हो जाएगी या कार्यवाही किसी दिन विशेष तक के लिए स्थगित की जाएगी. संसद सत्र को लेकर बनी सस्पेंस की स्थिति पर विपक्ष ने सरकार से स्थिति साफ करने की मांग की है.

Advertisement

गुरुवार को राज्यसभा में कांग्रेस के चीफ व्हिप जयराम रमेश ने यह मुद्दा उठाया. जयराम रमेश ने राज्यसभा में कहा कि संसदीय कार्य मंत्री और नेता सदन को यह स्पष्टीकरण देना चाहिए कि आज सदन साइन डाई होगा या कार्यवाही बाद की किसी तारीख तक के लिए स्थगित होगी. उन्होने कहा कि इसे लेकर अनिश्चितता बनी हुई है. यह हमारे स्वस्थ लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं है.

जयराम रमेश ने कहा कि कृपया यह स्पष्ट करें कि मंशा क्या है. क्या इसे आज स्थगित करेंगे, कल फिर बैठक होगी या बाद की तारीख पर होगी. या बजट सत्र की समाप्ति होगी. उन्होंने कार्यवाही को लेकर इस तरह से स्थिति गुप्त रखे जाने पर भी सवाल उठाए.  जयराम रमेश के बाद चेयरमैन सीपी राधाकृष्णन ने चेयर से नेता सदन का नाम लिया.

Advertisement

यह भी पढ़ें: 'विपक्ष में होना कोई अपराध नहीं', राज्यसभा में छलका सपा सांसद का दर्द

नेता सदन जेपी नड्डा ने कहा कि सर सरकार इस मुद्दे पर जानकारी देगी. सभापति ने इसके बाद आगे की कार्यवाही शुरू कर दी. गौरतलब है कि संसद के चालू बजट सत्र के अंतिम दिन तक यह साफ नहीं है कि कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर ही दी जाएगी. कहा यह भी जा रहा है कि महिला आरक्षण लागू करने के लिए सरकार संशोधन विधेयक लाने की तैयारी में है.

यह भी पढ़ें: आज लोकसभा में आएगा CAPF रेगुलेशन बिल, राज्यसभा में जन विश्वास बिल पर चर्चा

ऐसा भी कहा जा रहा है कि सरकार की मंशा है कि कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित करने की बजाय पांच राज्यों के चुनाव तक स्थगित की जाए. इसके बाद यानी 29 अप्रैल के बाद सदन की बैठक फिर से बुलाई जाए और महिला आरक्षण संशोधन बिल सहित बाकी के पेंडिंग बिल पारित कराए जाएं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement