सावन महीने के बारे में भी जानती है सीमा हैदर, होटल में 'प्रीति' नाम से रहने पर दी ये सफाई

भारत के युवक से प्यार होने के बाद सरहद लांघ कर अवैध रूप से भारत आने वाली पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर को सावन के पवित्र महीने के बारे में भी काफी जानकारी है. इतना ही नहीं उसने नेपाल के होटल में नाम बदलकर रहने पर भी सफाई दी है और होटल कर्मचारियों पर झूठ बोलने का आरोप लगाया है.

Advertisement
होटल में नाम बदलकर रहने पर सीमा ने दी सफाई होटल में नाम बदलकर रहने पर सीमा ने दी सफाई

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 21 जुलाई 2023,
  • अपडेटेड 4:52 PM IST

पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर इन दिनों एटीएस की रडार पर हैं और उससे कई बार पूछताछ भी हो चुकी है. सुरक्षा एजेंसियां ये पता लगाने में जुटी हुई है कि क्या सीमा सिर्फ अपने प्रेमी को पाने के लिए सरहद पार कर अवैध तरीके से भारत आई या फिर उसकी मंशा कुछ और थी. अब इस पूछताछ के बाद सीमा हैदर ने आज तक से खास बातचीत की है जिसमें उन्होंने कई बातें कही हैं.

Advertisement

सीमा हैदर को ना सिर्फ सचिन से प्यार है बल्कि वो भारतीय संस्कृति और त्योहारों को भी जानती हैं. सीमा हैदर ने इंटरव्यू के दौरान बताया कि उन्हें सावन महीने के बार में भी जानकारी है, जब सीमा हैदर से पूछा गया कि वो सावन के बारे में क्या जानती हैं तो उन्होंने कहा कि इस दौरान लोग गंगा से जल लेकर कांवड़ यात्रा करते हैं और इस महीने की खुशियां मनाते हैं. वहीं सीमा हैदर ने ये भी बताया कि उसे मेंहदी लगाना काफी पसंद है. बता दें कि भारत में सावन के महीने में महिलाओं द्वारा अपने हाथों में मेंहदी लगाने की परंपरा है.

जब सीमा से ये पूछा गया कि वो (सीमा) और सचिन नाम बदलकर नेपाल के होटल में क्यों रहे तो सीमा ने होटल कर्मचारियों पर ही झूठ बोलने का आरोप लगाया. सीमा हैदर ने कहा कि वो लोग एकदम झूठ बोल रहे हैं, हमसे हर दिन पांच सौ रुपये (नेपाली मुद्र) लेते थे और वहां पहचान पत्र को लेकर कोई सख्ती नहीं थी. 

Advertisement

वहीं होटल विनायक के मैनेजर के आरोप पर सीमा हैदर ने कहा कि वो पहली बार प्रीति नाम सुन रही हैं, उन्होंने वहां ऐसा कोई नाम नहीं लिखवाया था. सीमा हैदर ने कहा कि वो पाकिस्तान में भी खुद को हिंदू ही मानती थी लेकिन किसी को बताती या जताती नहीं थी क्योंकि फिर वहां उसे दिक्कतों का सामना करना पड़ता.

पाकिस्तान में करवाचौथ मना चुकी है सीमा हैदर

सीमा हैदर ने ये भी कहा कि वो पाकिस्तान में भी दो बार करवाचौथ मना चुकी हैं. उसने कहा कि नेपाल में भी उसने खुद को मुस्लिम नहीं बताया था और कहा था कि वो हिंदू हैं इसलिए सिर्फ सीमा नाम लिखवाया था. वहीं पहले पति गुलाम हैदर को लेकर सीमा ने कहा कि उसने कभी उससे प्यार से बात तक नहीं की थी क्योंकि उनके बीच हमेशा लड़ाई-झगड़ा और गाली गलौज ही होती थी.

भाई के फौज में होने पर क्या बोली सीमा हैदर

वहीं सीमा हैदर ने भाई के पाकिस्तानी सेना में होने के सवाल पर कहा कि उनका भाई उनसे दूर रहता है और वो सेना में महज एक सिपाही है जिसकी नौकरी भी अभी पक्की नहीं हुई है. वहीं भारतीय सेना से जुड़े लोगों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजे जाने के सवाल पर सीमा हैदर ने कहा कि मैं फेसबुक चलाती ही नहीं हूं क्योंकि मेरे पास फोन नहीं है. दूसरी तरफ सीमा हैदर के वकील एपी सिंह ने दावा किया कि चार साल पहले ही उसके पति से उसका तलाक हो चुका था.

Advertisement


 

TOPICS:
Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »