वेनेजुएला में भूकंप के बाद मदद के लिए आगे आया भारत, राहत सामग्री के साथ दो सैन्य विमान रवाना

वेनेजुएला में बुधवार शाम को आए 7.2 और 7.5 तीव्रता के दो लगातार शक्तिशाली भूकंपों ने भारी तबाही मचाई है. मरने वालों की संख्या बढ़कर 589 हो गई है, जबकि 2,980 लोग घायल हुए हैं.

Advertisement
भारत सरकार ने भूकंप में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है (Photo- X) भारत सरकार ने भूकंप में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है (Photo- X)

शिवानी शर्मा

  • नई दिल्ली,
  • 26 जून 2026,
  • अपडेटेड 10:48 PM IST

दक्षिण अमेरिकी देश वेनेजुएला में आए विनाशकारी भूकंप के बाद भारत सरकार ने मदद का हाथ बढ़ाया है. वेनेजुएला में मची भीषण तबाही और सैकड़ों मौतों के बीच भारत ने एकजुटता दिखाते हुए एक बड़ा मानवीय सहायता और आपदा राहत (HADR) मिशन शुरू किया है, जिसे 'ऑपरेशन अमिसताद' नाम दिया गया है.

इसके तहत शुक्रवार की सुबह भारतीय वायुसेना के दो विशालकाय सी-17 ग्लोबमास्टर विमानों ने वेनेजुएला के लिए उड़ान भरी. इन विमानों के जरिए भारत ने राहत सामग्री की एक बड़ी खेप और 41 सदस्यीय विशेषज्ञ बचाव दल भेजा है, जो वहां जारी राहत और बचाव कार्यों में हाथ बटाएगा.

Advertisement

विदेश मंत्रालय के अनुसार, भारत ने इस मिशन के जरिए वेनेजुएला की जनता के प्रति एकजुटता व्यक्त करते हुए राहत और बचाव कार्यों में सहयोग का फैसला लिया है. हालिया भूकंप में बड़ी संख्या में लोगों की मौत हुई है, हजारों लोग घायल हुए हैं और व्यापक स्तर पर तबाही मची है.

भारत की ओर से क्या-क्या भेजा गया?

ऑपरेशन अमिस्ताद के तहत भेजी गई राहत सामग्री में भारतीय सेना का फील्ड हॉस्पिटल, आपदा राहत उपकरण, 30 टन राहत सामग्री, 6 टन दवाइयां और चिकित्सा उपकरण तथा दो 'भीष्म क्यूब' पोर्टेबल अस्पताल शामिल हैं. इसके साथ ही एक स्वावलंबी मेडिकल टास्क फोर्स भी भेजी गई है.

भारत ने 41 सदस्यीय विशेष बचाव दल भी वेनेजुएला भेजा है. इस टीम में अनुभवी रेस्क्यू कर्मी और चिकित्सा विशेषज्ञ शामिल हैं, जो स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर खोज एवं बचाव अभियान, आपातकालीन चिकित्सा सेवाएं और राहत कार्यों में सहयोग करेंगे.

Advertisement

भारत सरकार ने भूकंप में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है. सरकार ने यह भी कहा है कि आवश्यकता पड़ने पर भविष्य में भी वेनेजुएला को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी.

अब तक 589 लोगों की मौत

बता दें कि वेनेजुएला में बुधवार शाम को आए 7.2 और 7.5 तीव्रता के दो लगातार शक्तिशाली भूकंपों ने भारी तबाही मचाई है. वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज ने बताया कि मरने वालों की संख्या बढ़कर 589 हो गई है, जबकि 2,980 लोग घायल हुए हैं. उन्होंने कहा कि सबसे अधिक तबाही ला ग्वायरा राज्य में हुई है, जहां राहत एवं बचाव अभियान तेज कर दिया गया है. प्रभावित इलाकों में सेना तैनात कर दी गई है और मलबे में फंसे लोगों को निकालने के साथ-साथ भोजन और पानी पहुंचाने का काम जारी है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »