दिवाली मेले के मौके पर मालदा में अश्लील डांस, TMC ने कहा, यही कांग्रेस की संस्कृति

पश्चिम बंगाल के मालदा में दिवाली के मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम के नाम पर अश्लील डांस का आयोजन किया गया. इसको लेकर वहां राजनीति शुरू हो गई है. टीएमसी इसे कांग्रेस की संस्कृति बता रही है तो अब कांग्रेस ने भी पलटवार करते हुए टीएमसी पर आरोप लगा दिए. दोनों पक्ष थाने पहुंच गई.

Advertisement
मालदा में अश्लील डांस मालदा में अश्लील डांस

aajtak.in

  • मालदा,
  • 17 नवंबर 2023,
  • अपडेटेड 1:13 PM IST

पश्चिम बंगाल के मालदा में दिवाली के मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम के नाम पर अश्लील डांस कराए जाने का मामला सामने आया है. अब कार्यक्रम का वीडियो वायरल होने के बाद सत्ताधारी पार्टी टीएमसी और कांग्रेस के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है. टीएमसी ने ऐसे कार्यक्रम के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार बताते हुए कहा है कि यही उनकी संस्कृति हैं. वहीं कांग्रेस ने भी पलटवार किया है.

Advertisement

आरोप है कि दिवाली के मौके पर रात भर चले कार्यक्रम में बार गर्ल को बुलाकर भोजपुरी गानों पर इस तरह के अश्लील डांस कराए गए और वहां जुआ भी खेला गया. कार्यक्रम के बाद जब वीडियो वायरल हो गया तो इसके आयोजन को लेकर टीएमसी और कांग्रेस भिड़ गई. स्थानीय तृणमूल नेतृत्व ने संबंधित क्षेत्र के कांग्रेस संचालित ग्राम पंचायत अधिकारियों पर ऐसे कार्यक्रम के आयोजन का आरोप लगाया है.

कांग्रेस-टीएमसी में आरोप-प्रत्यारोप

बताया जा रहा है कि इस कार्यक्रम का आयोजन विंगोल ग्राम पंचायत के विंगोल गांव में दिवाली-काली पूजा के अवसर पर हुआ था. स्थानीय तृणमूल नेतृत्व ने आरोप लगाया कि पंचायत अधिकारी पैसे के बदले इन अवैध आयोजनों को होने दे रहे हैं. वहीं संबंधित पंचायत अधिकारियों ने दावा किया है कि तृणमूल की शिकायत निराधार है.

हरिश्चंद्रपुर के तृणमूल नेता साहेब दास ने कहा कि इस तरह की कुसंस्कृति के पीछे कांग्रेस का एक वर्ग है. ग्राम पंचायत कांग्रेस के नियंत्रण में है. पंचायत के एक वर्ग की मदद से ऐसी अवैध गतिविधियां चल रही हैं. हम इसका पुरजोर विरोध करते हैं. इसकी सूचना पुलिस को भी दे दी गयी है.

Advertisement

वहीं हरिश्चंद्रपुर के कांग्रेस नेता अब्दुस शोभन ने कहा कि इस घटना के पीछे कोई पंचायत अधिकारी नहीं है. जो लोग यह शिकायत कर रहे हैं, हमें लगता है कि उनकी ओर से इलाके में ऐसी गतिविधियां की जा रही हैं. पुलिस जांच के बाद ही मामला सामने आएगा.

---- समाप्त ----
इनपुट - मिल्टन पॉल

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »