नोएडा की पारस टिएरा सोसायटी में AC फटने से लगी आग, बड़ा हादसा टला

नोएडा के सेक्टर-137 स्थित पारस टिएरा सोसायटी की सातवीं मंजिल पर AC में शॉर्ट सर्किट के बाद आग लग गई. सोसायटी की मेंटेनेंस टीम ने समय रहते आग पर काबू पा लिया. घटना में कोई हताहत नहीं हुआ.

Advertisement
नोएडा की सोसायटी में लगी आग में कोई गंभीर नुकसान नहीं हुआ. (Photo- Screengrab) नोएडा की सोसायटी में लगी आग में कोई गंभीर नुकसान नहीं हुआ. (Photo- Screengrab)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 17 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 9:06 AM IST

नोएडा के सेक्टर-137 स्थित पारस टिएरा सोसायटी में शुक्रवार को एक फ्लैट में एयर कंडीशनर (AC) में शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई. घटना सातवीं मंजिल पर स्थित एक फ्लैट में हुई, जहां शॉर्ट सर्किट के बाद AC में धमाका हुआ और आग फैल गई.

आग लगते ही सोसायटी में अफरा-तफरी मच गई. हालांकि, सोसायटी की मेंटेनेंस टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर परिसर में मौजूद फायर सेफ्टी उपकरणों की मदद से कुछ ही मिनटों में आग पर काबू पा लिया. इसके बाद दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पूरे फ्लैट का निरीक्षण किया.

Advertisement

शुरुआती जांच में आग लगने की वजह AC में शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है. राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के घायल होने या जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है. समय पर कार्रवाई होने से बड़ा हादसा टल गया.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »