नोएडा-कालिंदी कुंज बॉर्डर पर लगा 5 KM लंबा जाम, किसान आंदोलन के कारण सड़कों पर फंसी रही पब्लिक

मंगलवार को किसानों के दिल्ली कूच अभियान का असर नोएडा में भी देखने को मिला. यहां प्रमुख सड़कों पर जो खासतौर पर दिल्ली की ओर जाती हैं, उन पर कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया. सामने आया है कि, नोएडा कालिंदी कुंज बॉर्डर पर लगा 5 किलोमीटर से ज्यादा लंबा जाम लग गया है.

Advertisement
किसान आंदोलन के कारण कालिंदी कुंज पर लगा जाम किसान आंदोलन के कारण कालिंदी कुंज पर लगा जाम

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 13 फरवरी 2024,
  • अपडेटेड 9:23 PM IST

किसानों ने 13 फरवरी को 'दिल्ली कूच' का ऐलान किया था, जिसके कारण मंगलवार को हरियाणा-पंजाब की सीमाओं पर पुलिस और किसानों के बीच झड़प की घटनाएं सामने आईं. हरियाणा में शंभू बॉर्डर और जींद बॉर्डर में पुलिस और आंदोलन कर रहे किसान आमने-सामने आ गए, जहां एक तरफ तो पुलिस ने किसानों को वॉटर कैनन और आंसू गैस के जरिए रोकने की कोशिश की तो वहीं कई जगहों से पुलिस पर पथराव की खबरें भी आईं. इस आंदोलन का असर उत्तर प्रदेश के दिल्ली से सीमावर्ती शहर नोएडा में दिखाई दिया. 

Advertisement

नोएडा में भी किसान आंदोलन का असर
मंगलवार को किसानों के दिल्ली कूच अभियान का असर नोएडा में भी देखने को मिला. यहां प्रमुख सड़कों पर जो खासतौर पर दिल्ली की ओर जाती हैं, उन पर कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया. सामने आया है कि, नोएडा कालिंदी कुंज बॉर्डर पर लगा 5 किलोमीटर से ज्यादा लंबा जाम लग गया है. वहीं, महामाया से लेकर नोएडा गेट तक भी दो किलोमीटर लंबा जाम लग गया. 

कालिंदी कुंज यमुना पुल पर लगी गाड़ियों की लंबी कतार
इसके कारण दफ्तर से घर लौट रहे लोगों को भीषण जाम झेलना पड़ा. कालिंदी कुंज यमुना पुल पर गाड़ियों की लंबी कतार लगी रहीं. कालिंदी कुंज से लेकर महामाया फ्लाईओवर चढ़ने तक भी जाम ही जाम रहा. कालिंदी कुंज बॉर्डर पर तो सुबह से ही जाम बरकरार रहा. 

Advertisement

मंगलवार शाम किसानों ने दिया प्रदर्शन को विराम
उधर, किसान संगठनों ने मंगलवार को अपने प्रदर्शन को विराम दे दिया है. अब किसान कल फिर बुधवार को दिल्ली कूच के लिए आगे बढ़ेंगे. किसान संगठनों ने मंगलवार शाम इसका ऐलान किया. किसान संगठनों ने कहा कि ये हमारे सब्र की जीत है. हमारे करीब 100 लोग जख्मी हुए लेकिन इसके बावजूद हमने सब्र रखा.

शंभू बॉर्डर पर पुलिस पर हुआ पथराव
उधर, किसान आंदोलन के प्रदर्शन के दौरान शंभू बॉर्डर पर प्रदर्शनकारियों द्वारा बैरिकेडिंग तोड़ने का प्रयास किया गया. पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि, इसके साथ ही प्रदर्शनकारियों ने हरियाणापुलिस पर भारी पथराव किया जिसके जवाब में हरियाणा पुलिस ने वाटर कैनन तथा आंसू गैस का इस्तेमाल करके स्थिति को नियंत्रण में लिया. कानून सभी के लिए समान है और हम सभी को इसका सम्मान करना चाहिए. प्रदर्शन की आड़ में उपद्रव फैलाने की अनुमति किसी को नहीं है, ऐसे लोगों पर विधि अनुसार कार्यवाही की जाएगी. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »