आजतक की खबर का असर, महज 12 दिन में ऑपरेशनल हो गया मध्य प्रदेश का निशातपुरा स्टेशन, तीन साल से पड़ा था वीरान

भोपाल के निशातपुरा रेलवे स्टेशन का तीन साल बाद 28 जुलाई को उद्घाटन किया गया. मुख्यमंत्री मोहन यादव ने स्टेशन का लोकार्पण कर मालवा एक्सप्रेस और सोमनाथ-जबलपुर एक्सप्रेस का ठहराव यहां शुरू किया.

Advertisement
भोपाल में निशातपुरा स्टेशन का उद्घाटन हो गया है भोपाल में निशातपुरा स्टेशन का उद्घाटन हो गया है

रवीश पाल सिंह

  • भोपाल,
  • 29 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 8:37 AM IST

आजतक की खबर का असर ऐसा हुआ कि मध्य प्रदेश के एक रेलवे स्टेशन की सूरत महज 12 दिनों में बदल गई. भोपाल में करीब तीन साल पहले बनकर तैयार हुए निशातपुरा रेलवे स्टेशन का आखिरकार 28 जुलाई को उद्घाटन कर दिया गया. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्टेशन का लोकार्पण किया और हरी झंडी दिखाकर यहां से ट्रेन को रवाना भी किया. इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे.

Advertisement

गौरतलब है कि 16 जुलाई को आजतक ने प्रमुखता से यह खबर दिखाई थी कि वर्ष 2023 में सभी आधारभूत सुविधाओं के साथ तैयार होने के बावजूद निशातपुरा रेलवे स्टेशन पर न तो यात्री ट्रेनें रुक रही थीं और न ही वहां से यात्रियों की आवाजाही शुरू हो पाई थी. खबर में यह भी बताया गया था कि इंदौर-उज्जैन की ओर से आने वाली ट्रेनों के संचालन को सुगम बनाने के उद्देश्य से इस स्टेशन का निर्माण किया गया था, लेकिन इसके बावजूद करीब तीन साल तक यह स्टेशन लगभग निष्क्रिय बना रहा.

खबर दिखने के महज 12 दिनों के भीतर स्टेशन का उद्घाटन

आजतक पर खबर प्रसारित होने के महज 12 दिनों के भीतर स्टेशन का उद्घाटन कर दिया गया. उद्घाटन के साथ ही मालवा एक्सप्रेस और सोमनाथ-जबलपुर एक्सप्रेस का ठहराव अब भोपाल रेलवे स्टेशन के बजाय निशातपुरा रेलवे स्टेशन पर होगा. इसके साथ ही निशातपुरा, भोपाल का चौथा रेलवे स्टेशन बन गया है.

Advertisement

बता दें कि खबर दिखाने के बाद, स्टेशन को यात्रियों के लिए शुरू कर दिया गया था. भोपाल रेल मंडल ने घोषणा कर दी थी कि 28 जुलाई से इस स्टेशन पर पैसेंजर सेवाएं शुरू कर दी जाएंगी. करीब तीन साल तक तैयार होने के बावजूद बंद पड़े इस स्टेशन का उद्घाटन मुख्यमंत्री मोहन यादव शाम 4:30 बजे किया.

यह स्टेशन ऐसा वीरान था कि इसे लोग 'भूतिया रेलवे स्टेशन' का टैग भी दे चुके थे. स्टेशन जून 2023 में पूरी तरह तैयार हो गया था, लेकिन स्टाफ की कमी और ट्रेनों के ठहराव की व्यवस्था नहीं होने के कारण यहां से संचालन शुरू नहीं हो सका था. स्टेशन पूरी तरह तैयार होने के बावजूद लंबे समय तक खाली पड़ा रहा.

अब इन ट्रेनों का होगा ठहराव 
भोपाल रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी (PRO) नवल अग्रवाल के अनुसार, स्टेशन शुरू होने के बाद मालवा एक्सप्रेस और सोमनाथ एक्सप्रेस जैसी प्रमुख ट्रेनों का यहां ठहराव होगा. इससे यात्रियों को सीधे इस स्टेशन से यात्रा की सुविधा मिल सकेगी. रेलवे के अनुसार, संचालन शुरू होने में देरी का मुख्य कारण ऑपरेशनल क्लियरेंस और कुछ जरूरी तकनीकी एवं प्रशासनिक बदलाव थे.

अब सभी आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी हो चुकी हैं, जिसके बाद स्टेशन को यात्रियों के लिए खोलने का फैसला लिया गया है. यात्रियों को होगा सीधा फायदा दो प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव से निशातपुरा और आसपास के इलाकों में रहने वाले लोगों की रेल कनेक्टिविटी बेहतर होगी. साथ ही भोपाल रेलवे स्टेशन पर यात्रियों का दबाव भी कुछ हद तक कम होने की उम्मीद है.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »