DRDO विंग कमांडर मामले में आया नया मोड़, बाइक चालक की शिकायत पर आदित्य बोस पर FIR दर्ज

पुलिस ने बाइक चालक की शिकायत पर DRDO विंग कमांडर आदित्य बोस के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. बाइक चालक विकास की मां ने विंग कमांडर पर बेटे को काट खाने और उस पर बाइक फेंकने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा, 'उन्होंने (विंग कमांडर) गलती की, लेकिन हमें दोषी ठहराना अन्याय है.

Advertisement
विंग कमांडर और बाइक चालक. विंग कमांडर और बाइक चालक.

नागार्जुन

  • बेंगलुरु,
  • 22 अप्रैल 2025,
  • अपडेटेड 9:39 AM IST

बेंगलुरु में एयर फोर्स विंग कमांडर आदित्य बोस के साथ हुई एक रोड रेज की घटना से जुड़ा एक वीडियो सामने आने के बाद मामले में नया मोड़ आ गया है. अब बाइक चालक विकास कुमार की शिकायत पर आदित्य बोस पर बाइपासानहल्ली थाने में मामला दर्ज किया गया है.

पुलिस ने बताया कि विकास कुमार की शिकायत के आधार पर आदित्य बोस के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने शिकायत के आधार पर BNS की धारा 109,115(2),304.324और 352 के तहत मामला दर्ज किया है. 

Advertisement

बाइक चालक विकास की मां ने विंग कमांडर पर बेटे को काट खाने और उस पर बाइक फेंकने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा, 'उन्होंने (विंग कमांडर) गलती की, लेकिन हमें दोषी ठहराना अन्याय है. सेना के अधिकारी ने कमांडो होने के नाते मेरे बेटे के हाथ पर काटा और उस पर बाइक फेंक दी.'

'हमें न्याय दिलाएं'

विकास ने मां ने न्याय की मांग करते हुए कहा, 'अगर हमने शिकायत दर्ज कराई होती तो ये एक बड़ा मुद्दा बन जाता. पर हमने इस मुद्दे को भूलने का फैसला किया. फिर भी उन्होंने इसे एक बड़ा मुद्दा बना दिया और मेरे बेटे को परेशान कर रहे हैं. कृपया हमें न्याय दिलाएं.'

क्या है मामला

बेंगलुरु में डिफेंस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन में तैनात विंग कमांडर आदित्य बोस ने एक वीडियो साझा कर बताया कि कुछ लोगों ने उनपर हमला कर दिया, जिसकी वजह से वह बुरी तरह घायल हो गए.

Advertisement

उन्होंने बताया कि घटना 18 अप्रैल को तब हुई, जब आदित्य बोस अपनी पत्नी स्क्वाड्रन लीडर मधुमिता के साथ सीवी रमन नगर के डीआरडीओ कॉलोनी से एयरपोर्ट की तरफ जा रहे थे.

आदित्य बोस ने एक वीडियो में बताया, 'एक बाइक पीछे से आई और हमारी गाड़ी रोक दी. जब उन्होंने डीआरडीओ स्टीकर देखा, तो कहा 'तुम डीआरडीओ के लोग' और मेरी पत्नी को गालियां दीं. जैसे ही मैं बाहर निकला, बाइकर ने मेरी माथे पर चाबी से मारा और खून बहने लगा.'
इस मामले में विंग कमांडर की पत्नी मधुमिता ने बाइपासानहल्ली पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी.

मामले में आया ट्विस्ट

वहीं, इस घटना से जुड़ा एक सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद कहानी पूरी तरह से बदल गई. इस वीडियो  में बोस को शख्स के साथ उलझते-झगड़ते, सड़क पर शख्स को पटकते, और बुरी तरह मारपीट करते देखा जा सकता है. राहगीर भी दोनों को अलग करने की कोशिश कर रहे हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »