'धमकी मत दो...', NTA पर भड़के केजरीवाल, बोले- बच्चों ने मेहनत की, आपने पूरा NEET बर्बाद कर दिया

नीट (NEET) परीक्षा के नतीजों के बाद OMR शीट की स्क्रूटनी को लेकर नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की नई चेतावनी ने विवाद को और बढ़ा दिया है. केजरीवाल ने एनटीए पर भड़कते हुए कहा कि बच्चों ने मेहनत की है, धमकी मत दो.

Advertisement
NTA पर भड़के केजरीवाल. (Photo: ITG) NTA पर भड़के केजरीवाल. (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 19 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 3:16 PM IST

NEET-UG 2026 पेपर लीक विवाद के बीच आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने NTA के उस एक्स पोस्ट को शेयर किया, जिसमें एजेंसी ने फर्जी या AI से तैयार OMR शीट जमा करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी थी.

केजरीवाल ने लिखा, 'धमकी मत दो. बच्चों ने इतनी मेहनत की. तुमने पूरे NEET का बेड़ा गर्क कर दिया है. आप देश के लिए शर्म की बात हैं. अब तुम्हारी इतनी हिम्मत हो गई कि बेबस छात्रों को कानूनी कार्रवाई की धमकी दे रहे हो? कम से कम तुम्हें संवेदनशील, मददगार और विनम्र होना चाहिए था. आपको शर्म आनी चाहिए.'

Advertisement

दरअसल, NTA ने अपने पोस्ट में कहा था कि NTA सभी शिकायतों पर बारीकी से नजर रख रहा है और उनकी जांच कर रहा है. जांच के लिए जमा की गई कई OMR शीट के नकली या AI से बनी होने का पता चलने के बाद छात्रों और अभिभावकों को सलाह दी जाती है कि वह जांच के लिए केवल असली OMR ही जमा करें.

NTA ने नकली या एआई से बनी ओएमआर शीट जमा करने वालों को कार्रवाई की चेतावनी देते हुए पोस्ट में आगे लिखा, 'किसी भी नकली या AI से बनी OMR के मामले में कानूनी कार्रवाई हो सकती है.'

उधर, NEET-UG 2026 पेपर लीक विवाद लगातार गहराता जा रहा है. कथित पेपर लीक और परीक्षा में गड़बड़ियों को लेकर देशभर में गुस्सा है. इसी मुद्दे पर सोशल एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक पिछले 21 दिनों से दिल्ली के जंतर-मंतर पर आमरण अनशन पर बैठे थे. बाद में खराब स्वास्थ्य के चलते उन्हें पुलिस ने सफदरजंग अस्पताल में भर्ती दिया है.

Advertisement

बता दें कि इस पूरे विवाद की शुरुआत तब हुई 3 मई को आयोजित NEET-UG 2026 परीक्षा को कथित पेपर लीक के सबूत मिलने के बाद रद्द कर दिया गया. इसके बाद करीब 22.8 लाख अभ्यर्थियों को दोबारा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच परीक्षा देनी पड़ी. परीक्षा को लेकर उठे सवालों और छात्रों के विरोध ने अब बड़ा राजनीतिक रूप ले लिया है, जिसमें विपक्ष लगातार NTA और केंद्र सरकार को निशाने पर ले रहा है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »