'ये बड़ा मुद्दा है, सामूहिक जिम्मेदारी लेनी होगी...', NEET मुद्दे पर राज्यसभा में बोले पूर्व PM देवगौड़ा

पूर्व प्रधानमंत्री देवगौड़ा ने कहा कि नीट पेपर लीक का मुद्दा चिंताजनक है. इससे लाखों छात्र प्रभावित हुए हैं. ऐसे में हमें सामूहिक जिम्मेदारी लेनी होगी. मैं सभी सदस्यों से आग्रह करता हूं कि सदन को सुचारू ढंग से चलने दिया जाए. 

Advertisement
पूर्व पीएम एचडी देवेगौड़ा पूर्व पीएम एचडी देवेगौड़ा

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 28 जून 2024,
  • अपडेटेड 1:22 PM IST

संसद के विशेष सत्र की कार्यवाही के पांचवें दिन भी जमकर हंगामा हुआ. इस दौरान राज्यसभा में पूर्व प्रधानमंत्री और जेडीएस अध्यक्ष एचडी देवगौड़ा ने नीट पेपर लीक का मुद्दा उठाया. 

उन्होंने कहा कि नीट पेपर लीक का मुद्दा चिंताजनक है. इससे लाखों छात्र प्रभावित हुए हैं. ऐसे में हमें सामूहिक जिम्मेदारी लेनी होगी. मैं सभी सदस्यों से आग्रह करता हूं कि सदन को सुचारू ढंग से चलने दिया जाए. 

Advertisement

उन्होंने कहा कि इस मामले में सरकार ने फैसला लिया है. सीबीआई जांच की जा रही है. अभी तक ये जांच पूरी नहीं हुई है. दो से तीन राज्यों में आरोपियों की गिरफ्तारियां हुई हैं. 

देवगौड़ा ने कहा कि मैं किसी का पक्ष नहीं लूंगा. लेकिन जहां तक इस मामले का सवाल है, हम सभी को जिम्मेदारी लेनी है. किसी एक शख्स पर इसकी जिम्मेदारी नहीं सौंपी जा सकती. सरकार भी जांच पूरी होने तक कोई फैसला नहीं ले सकती. 

बता दें कि लोकसभा और राज्यसभा दोनों सदनों में नीट के मुद्दे पर विपक्षी सांसदों ने हंगामा किया. लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने सदन की कार्यवाही शुरू होते ही नीट का मुद्दा उठाया. राहुल गांधी ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा की शुरुआत से पहले नीट को लेकर चर्चा की मांग की.

Advertisement

राहुल गांधी ने स्पीकर से दो मिनट टाइम मांगा. इस पर स्पीकर ने कहा कि आप दो मिनट नहीं, जितना आपकी पार्टी का समय है आप पूरा ले सकते हैं. आप डिटेल में बोलना. स्पीकर ओम बिरला ने कहा कि आप प्रतिपक्ष के नेता हैं, संसदीय मर्यादाओं का पालन कीजिए. इसके बाद राहुल गांधी ने कुछ कहा जिस पर स्पीकर ओम बिरला ने कहा कि मैं माइक बंद नहीं करता हूं, यहां कोई बटन नहीं है. लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा कि हिंदुस्तान के जो स्टूडेंट हैं, उन्हें जॉइंट मैसेज देना चाहते थे.

बता दें कि एक दिन पहले कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे के घर हुई बैठक में इंडिया ब्लॉक की पार्टियों ने संसद में नीट पेपर लीक का मुद्दा उठाने का फैसला किया था. संसद की कार्यवाही शुरू होने से पहले ही राहुल गांधी ने ये मुद्दा उठाने की बात कह दी थी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »