Advertisement

Monsoon Rain Live: मुंबई में बारिश से नहीं राहत, महाराष्ट्र-गुजरात समेत कई राज्य बेहाल, दिल्ली-NCR में भी अलर्ट

aajtak.in | नई दिल्ली | 08 जुलाई 2026, 11:48 AM IST

Weather Forecast Today Live Updates: देशभर में मॉनसून ने कहर बरपाया है. मुंबई समेत महाराष्ट्र और गुजरात में लगातार भारी बारिश से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है. केरल के वायनाड में भारी बारिश के कारण भीषण लैंडस्लाइड हुआ है, जिसमें कई लोग हताहत हुए हैं. वहीं, दिल्ली-एनसीआर में भी मॉनसून की बारिश का दौर जारी है. देश के मौसम से जुड़े लाइव अपडेट्स के लिए इस पेज को रिफ्रेश करते रहें.

Waterlogged in Mumbai due to Heavt Rainfall (Photo- PTI)

मूसलाधार बारिश से महाराष्ट्र, गुजरात, उत्तराखंड समेत कई राज्य बेहाल हैं. मॉनसून की बारिश में शहर के शहर दरिया बन गए हैं. सड़कों पर सैलाब है. गलियों में पानी ही पानी है. मायानगरी मुंबई की वही कहानी है, महानगर में कई जगहों पर पानी ही पानी है. केरल के वायनाड में ऐसी तबाही आई कि अब भी मलबे में जिंदगी की तलाश हो रही है. 

केरल के वायनाड में भीषण लैंडस्लाइड में 4 लोगों की मौत हुई है जबकि 9 लापता हैं. वहीं,  दिल्ली-NCR में भी मॉनसून एक्टिव है. बीते दिन की भारी बारिश और जलभराव के बाद गुरुग्राम के दफ्तरों में आज वर्क फ्रॉम होम की सलाह दी गई है.

11:48 AM (33 मिनट पहले)

Monsoon Rain: जुलाई के पहले हफ्ते में सामान्य से ज्यादा बारिश

Posted by :- Sana Zaidi

केंद्र सरकार के मुताबिक, देश में मॉनसून की बारिश की कमी अब घटकर 12 प्रतिशत रह गई है. जुलाई के पहले हफ्ते में सामान्य से ज्यादा बारिश हुई है. सरकार ने यह भी साफ किया है कि अल नीनो वाले साल में भी बारिश हमेशा कम नहीं होती. 

IMD के महानिदेशक ने देशभर में मॉनसून की स्थिति और अल नीनो के संभावित प्रभाव पर रिपोर्ट दी है. जिसके मुताबिक, गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में मॉनसून पहुंचने में करीब 10 दिन की देरी हुई थी लेकिन 7 जुलाई तक हुई बारिश से पूरे देश में बारिश की कमी अब -12 प्रतिशत रह गई है. जुलाई का पहला हफ्ता सामान्य से ज्यादा बारिश वाला रहा।.जुलाई और अगस्त में कमजोर से मध्यम अल नीनो रहने की उम्मीद है. सरकार ने कहा कि अल नीनो का साल होने पर भी बारिश हमेशा सामान्य से कम नहीं होती. मॉनसून का करीब 30 प्रतिशत से ज्यादा बारिश जुलाई में ही होती है, इसलिए स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है.

11:30 AM (51 मिनट पहले)

Weather Today: दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट

Posted by :- Sana Zaidi

दिल्ली और आसपास के इलाकों में अच्छी बारिश दर्ज की गई है, जिससे गर्मी से कुछ राहत मिली है. मौसम विभाग (IMD) ने दिल्ली-एनसीआर में बारिश और तेज हवाओं (50-70 किमी प्रति घंटा) की चेतावनी दी है.

11:25 AM (56 मिनट पहले)

Maharashtra Monsoon: महाराष्ट्र के कई जिलों में IMD का अलर्ट

Posted by :- Sana Zaidi

महाराष्ट्र के दूसरे इलाकों में भी स्थिति खराब है. सातारा, महाबलेश्वर जैसे इलाकों में रिकॉर्ड बारिश हुई. कई जगहों पर भूस्खलन और बाढ़ जैसे हालात हैं. इस बीच मौसम विभाग ने कई जिलों में बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

11:23 AM (58 मिनट पहले)

Mumbai Rain: पालघर में सड़कें बनीं दरिया

Posted by :- Sana Zaidi

मुंबई से सटे पालघर में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते सड़कें मानों दरिया बन गई हैं. नदी में उफान के चलते हालात काफी खराब हैं. निचले इलाकों में पानी भर गया है. सड़कों पर पानी आ जाने की वजह से गाड़ियों की रफ्तार में ब्रेक लग गया है.
 

Advertisement
11:21 AM (एक घंटा पहले)

वसई: बाढ़ के तेज बहाव में बहने लगीं दो कारें, 3 लोगों को सुरक्षित बचाया गया

Posted by :- Sana Zaidi

वसंत नगरी सिग्नल इलाके में बाढ़ के तेज बहाव के बीच एक बड़ा हादसा टल गया. मौके पर पहुंची अग्निशमन विभाग की टीम ने समय रहते रेस्क्यू अभियान चलाकर दो कारों में फंसे तीन लोगों की जान बचाई. जानकारी के अनुसार, घटनास्थल पर पहुंचने पर एक मारुति अर्टिगा कार बाढ़ के तेज पानी में बह रही थी. अग्निशमन कर्मियों ने सबसे पहले कार चालक को सुरक्षित बाहर निकाला. इसके बाद रेस्क्यू टीम की मदद से वाहन को भी सुरक्षित सड़क पर लाया गया.

10:44 AM (एक घंटा पहले)

Rajasthan Rain: राजस्थान के धौलपुर में भारी बारिश से जीवन प्रभावित

Posted by :- Sana Zaidi

राजस्थान के धौलपुर में बीती रात हुई तेज बारिश ने पूरे इलाके को पानी में डुबो दिया है. सड़कें जलमग्न हैं. कई मुख्य सड़कों और गलियों में पानी भरने से जनजीवन प्रभावित हैं.
 

 

10:41 AM (एक घंटा पहले)

Delhi Rain: बदरपुर इलाके में भारी जलभराव, ट्रैफिक जाम

Posted by :- Sana Zaidi

दिल्ली में तेज बारिश से कई इलाकों में जलभराव की स्थिति है. बदरपुर क्षेत्र में भारी बारिश के कारण गंभीर जलभराव हुआ है. जिससे सड़कों पर ट्रैफिक प्रभावित है. 

 

10:37 AM (एक घंटा पहले)

Maharashtra Rain: मुंबई के कुर्ला इलाके में भारी बारिश के कारण ट्रैफिक जाम

Posted by :- Sana Zaidi

मुंबई में लगातार हो रही भारी बारिश ने शहर की जिंदगी फिर से प्रभावित कर दी है. कुर्ला में तेज बारिश के कारण सड़कों पर आंशिक जलभराव होने से भारी ट्रैफिक जाम लगा है. सड़क पर गाड़ियां धीरे-धीरे चल रही हैं. कई जगहों पर गाड़ियों की लंबी-लंबी कतारें लग गई हैं. सुबह-सुबह ऑफिस जाने वाले लोग और बस-टैक्सी वाले काफी परेशान दिख रहे हैं.

 

10:35 AM (एक घंटा पहले)

Wayanad landslide: वायनाड में राहत और बचाव कार्य जारी

Posted by :- Sana Zaidi

केरल के वायनाड में भारी बारिश के कारण भीषण लैंडस्लाइड हुआ है, जिसमें कई लोग हताहत हुए हैं. केरल के वायनाड में भीषण लैंडस्लाइड में लापता 9 लोगों की तलाश जारी है.

 

Advertisement
10:31 AM (एक घंटा पहले)

वसई-विरार: बारिश से नहीं राहत, सड़कें बनीं तालाब

Posted by :- Sana Zaidi

मुंबई के वसई-विरार इलाके में लगातार छठे दिन भी भारी बारिश से हालात सामान्य नहीं हो पाए हैं. सड़कें तालाब में तब्दील हैं, कई इलाकों में घरों और दुकानों में पानी भरा है, जबकि बिजली के बॉक्स डूबने से करीब आधे शहर की बिजली ठप है. लोग खाने-पीने के सामान और काम पर पहुंचने के लिए भी संघर्ष कर रहे हैं.

 

10:27 AM (एक घंटा पहले)

Mumbai Weather: दिवा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर भरा पानी

Posted by :- Sana Zaidi

मुंबई में बारिश के कारण कई जगहों पर पानी भरने से लोगों को परेशानी हो रही है. दिवा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर भी भारी बारिश का असर दिखाई दे रहा है. स्टेशन के प्लेटफॉर्म और ट्रैक पर बारिश का पानी है. हालांकि, रेलवे सेवा जारी है.

 

10:22 AM (एक घंटा पहले)

Mumbai Rain: मुंबई में भारी बारिश जारी, ईस्टर्न एक्सप्रेस पर रुकी गाड़ियों की रफ्तार

Posted by :- Sana Zaidi

महाराष्ट्र में लगातार भारी बारिश हो रही है. मुंबई शहर में पिछले कई घंटों से तेज बारिश का दौर जारी है, जिससे कई इलाकों में पानी भर गया है. ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे (EEH) पर भारी बारिश के कारण ट्रैफिक की रफ्तार धीमी हुई है. सड़कों पर पानी जमा होने से गाड़ियां धीरे-धीरे चल रही हैं.

 

10:18 AM (2 घंटे पहले)

Monsoon in India: मॉनसून की बारिश से बेहाल कई राज्य

Posted by :- Sana Zaidi

मूसलाधार बारिश से महाराष्ट्र, गुजरात, उत्तराखंड समेत कई राज्य बेहाल हैं. मॉनसून की बारिश में शहर के शहर दरिया बन गए हैं. सड़कों पर सैलाब है. गलियों में पानी ही पानी है. मायानगरी मुंबई की वही कहानी है, महानगर में कई जगहों पर पानी ही पानी है.