Monsoon Update: दिल्ली-यूपी समेत इन राज्यों में होने वाली है झमाझम बारिश, पढ़ लीजिए मॉनसून पर IMD की ये गुड न्यूज

Weather Forecast: मौसम विभाग (IMD) ने राष्ट्रीय राजधानी समेत कई राज्यों में आने वाले दिनों में झमाझम बारिश की संभावना जताई है. मौसम विभाग ने बताया है कि इन राज्यों में 16 और 17 जून को बारिश होगी.

Advertisement
Monsoon Latest Update Monsoon Latest Update

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 13 जून 2022,
  • अपडेटेड 5:37 PM IST
  • 16-17 जून को भारी बारिश के आसार
  • गुजरात, महाराष्ट्र की ओर बढ़ रहा मॉनसून

IMD Rainfall Alert: दिल्ली समेत उत्तर भारत में पड़ रही भीषण गर्मी से जल्द राहत मिलने वाली है. मौसम विभाग (IMD) ने राष्ट्रीय राजधानी समेत कई राज्यों में आने वाले दिनों में झमाझम बारिश की संभावना जताई है. मौसम विभाग ने बताया है कि इन राज्यों में 16 और 17 जून को बारिश होगी. वहीं, मॉनसून को लेकर मौसम विभाग ने गुड न्यूज सुनाई है. 

Advertisement

मौसम विभाग ने ट्वीट करके जानकारी दी है कि वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पूर्वी उत्तर प्रदेश में 16 और 17 जून को बरसात होने जा रही है. वहीं, जम्मू-कश्मीर में भी भारी बारिश होगी. 

मॉनसून पर IMD की गुड न्यूज
उधर, मॉनसून का बेसब्री से इंतजार कर रहे लोगों के लिए मौसम विभाग ने एक गुड न्यूज भी दी है. IMD के अनुसार, साउथवेस्ट मॉनसून अरेबियन सी, गुजरात के कुछ हिस्सों, कोंकण के ज्यादातर इलाकों, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा, कर्नाटक, तेलंगाना के कुछ हिस्सों, तमिलनाडु के ज्यादातर हिस्सों की ओर बढ़ रहा है. आने वाले पांच दिनों में पश्चिम बंगाल, सिक्किम समेत देश के नॉर्थ ईस्ट इलाके में जमकर बारिश होने वाली है.

यूपी-बिहार में कब होगी मॉनसून की दस्तक?
मौसम विभाग के अनुसार, अगले 4-5 दिनों में पूर्वोत्तर भारत, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भारी बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है. वहीं, झारखंड एवं बिहार में प्री मॉनसून गतिविधियों के चलते हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है. IMD की मानें तो यूपी में 20 से 25 जून के बीच मॉनसून दस्तक देगा. जबकि मध्य प्रदेश में 20 जून को मॉनसून के पहुंचने का अनुमान है. इसके अलावा बिहार, झारखंड और छत्तीसगढ़ में 15 जून को ही मॉनसून की एंट्री हो जाएगी. 

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement