मऊः मुख्तार अंसारी गिरोह के करीबी हिस्ट्रीशीटर की 60 लाख की संपत्ति कुर्क

पुलिस ने अवैध रूप से बने जिस दो मंजिला मकान को कुर्क किया, उसका मालिक राजन सिंह मुख्तार अंसारी का बेहद करीबी है. ठेकेदार मन्ना सिंह हत्याकांड के गवाह रहे रामसिंह मौर्या की हत्या में भी राजन सिंह मुख्तार अंसारी के साथ मुकदमे में सहआरोपी रहा है.

Advertisement
मऊ में मुख्तार अंसारी के करीबी की संपत्ति कुर्क (फाइल फोटो) मऊ में मुख्तार अंसारी के करीबी की संपत्ति कुर्क (फाइल फोटो)

दुर्गाकिंकर सिंह

  • मऊ,
  • 04 अक्टूबर 2020,
  • अपडेटेड 8:38 PM IST
  • मुख्तार अंसारी के खिलाफ योगी सरकार की कार्रवाई जारी
  • मऊ के जिलाधिकारी के आदेश पर कुर्क हुई संपत्ति
  • ठेकेदार मन्ना सिंह हत्याकांड का सह आरोपी है राजन सिंह

बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी के खिलाफ योगी सरकार की कार्रवाई जारी है. यूपी के मऊ सदर विधानसभा के बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी के सहयोगी की 60 लाख की संपत्ति को आज रविवार को जिलाधिकारी के आदेश पर पुलिस ने कुर्क कर लिया. 

पुलिस ने अवैध रूप से बने जिस दो मंजिला मकान को कुर्क किया, उसका मालिक राजन सिंह मुख्तार अंसारी का बेहद करीबी है. ठेकेदार मन्ना सिंह हत्याकांड के गवाह रहे रामसिंह मौर्या की हत्या में भी राजन सिंह मुख्तार अंसारी के साथ मुकदमे में सहआरोपी रहा है.

Advertisement

राजन सिंह के ऊपर पहले से दर्ज गैंगस्टर एक्ट के केस में 14 (1) के तहत अवैध रूप से बनी संपत्ति की जब्तीकरण की कार्रवाई की गई है. मकान की कुर्की की कार्रवाई के दौरान राजस्व अधिकारियों की टीम के साथ ही पुलिस अधिकारियों के साथ ही भारी मात्रा में पुलिस मौके पर मौजूद रही.

माफिया गैंग के खिलाफ लगातार अभियान

कुर्की से पहले पुलिस ने मकान में सील बंद ताला लगाकर और ढोल बजाकर स्थानीय लोगों को हो रही कार्रवाई से अवगत कराया. जिले के थाना सराय लाखन सिंह क्षेत्र के परदहां मोहल्ले में निर्मित मकान पर प्रशासन की ओर से यह कार्रवाई की गई है. 

इस पूरे मामले पर मऊ के एसपी सुशील घुले ने बताया कि मऊ पुलिस का माफिया गैंग के खिलाफ लगातार अभियान चल रहा है उसमें आईएस 191 गैंग में मुख्तार अंसारी से रिलेटेड जो सदस्य इसमें शामिल हैं और इसको सपोर्ट करने वाले चार अन्य गैंग हैं, उसमें आईआर 9 गैंग का सदस्य राजन सिंह भी शामिल है. 2009 में मुख्तार अंसारी और उसके अन्य साथियों द्वारा मन्ना सिंह हत्याकांड के गवाह राम सिंह मौर्या और उनकी सुरक्षा में लगे सिपाही की हत्या में राजन सिंह भी अभियुक्त था. इस पर तब गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई हुई थी.

Advertisement

उन्होंने बताया कि गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई के बाद आज इसकी 60 लाख की अनुमानित संपत्ति गैंगस्टर एक्ट 14 (1) के तहत जब्त की गई है. आज जो संपत्ति कुर्क की गई है वह एक भूखंड है जिस पर दो मंजिला मकान है उसको कुर्क किया है और इसकी अनुमानित कीमत 60 लाख रुपये है.
 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »