आपने शायद ही देखा होगा इतना खौफनाक विस्फोट, LPG टैंकर ब्लास्ट का खौफनाक VIDEO

यूपी के कौशांबी में एलपीजी टैंकर हादसे का नया CCTV फुटेज सामने आया है. वीडियो में दिख रहा है कि कैसे डिवाइडर से टकराने के बाद गैस लीक होने लगी और कुछ ही सेकंड में पूरा इलाका आग के गोले में बदल गया.

Advertisement
कौशाम्बी में हाइवे पर LPG टैंकर ब्लास्ट कर गया है. (Photo- ITG) कौशाम्बी में हाइवे पर LPG टैंकर ब्लास्ट कर गया है. (Photo- ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 03 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 12:18 PM IST

उत्तर प्रदेश के कौशांबी में हुए भीषण एलपीजी टैंकर हादसे का नया CCTV फुटेज सामने आया है. वीडियो में हादसे की तीव्रता देखी जा सकती है, जिसमें तेज रफ्तार एलपीजी टैंकर अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा जाता है. टक्कर इतनी जोरदार थी कि टैंकर से तुरंत गैस लीक शुरू हो गया और देखते ही देखते पूरा इलाका सफेद गैस के धुएं से भर गया.

Advertisement

वीडियो में दिखाई देता है कि कुछ ही सेकंड के भीतर गैस पूरे टोल प्लाजा के आसपास फैल जाती है. वहां मौजूद लोगों और वाहनों के लिए कुछ भी दिखाई देना मुश्किल हो जाता है. इसके कुछ ही पल बाद एक जोरदार धमाका होता है और पूरा इलाका आग के गोले में बदल जाता है. आग की ऊंची-ऊंची लपटें और आसमान में उठता काला धुआं हादसे की तीव्र तस्वीर बयां करती है.

यह भी पढ़ें: LPG टैंकर की टक्कर, तेजी से र‍िसी गैस और कौशांबी का पूरा टोल प्लाजा बन गया ज्वालामुखी; Video

यह हादसा 26 जून को कौशांबी जिले के कोलना के पास टोल प्लाजा के नजदीक हुआ था. हादसे में अब तक चार लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि दो टोल कर्मचारी गंभीर रूप से झुलसे हैं और अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं. बताया जा रहा है कि टैंकर ड्राइवर को कैबिन से बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला और वह भी हादसे का शिकार हो गया.

Advertisement

वाहन को ओवरटेक करने के चक्कर में हुआ हादसा

कौशांबी के एसपी सत्यनारायण प्रजापत के मुताबिक, एलपीजी टैंकर प्रयागराज-कानपुर हाईवे पर कानपुर से प्रतापगढ़ की तरफ जा रहा था. सुबह करीब 7 बजे ड्राइवर ने तेज रफ्तार में एक वाहन को ओवरटेक करने की कोशिश की. इसी दौरान उसका टैंकर से नियंत्रण हट गया, वह डिवाइडर से जोरदार टकरा गया और टोल प्लाजा के बूथों में जा घुसा.

बाइक, कार, इलेक्ट्रोनिक गैजेट्स जलकर खाक

हादसा इतना भीषण था कि ड्राइवर की मौके पर ही केबिन में मौत हो गई. वहीं गंभीर रूप से झुलसे टोल कर्मचारियों को प्रयागराज के स्वरूप रानी नेहरू (SRN) अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने बताया कि चार कर्मचारियों का शरीर 80% से ज्यादा झुलस गया था.

यह भी पढ़ें: कौशांबी LPG टैंकर अग्निकांड का CCTV आया सामने, मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 4

इस हादसे में टोल प्लाजा को भी भारी नुकसान पहुंचा. नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) के टोल प्लाजा की कई टोल केबिन, इलेक्ट्रॉनिक सेंसर, स्कैनिंग कैमरे और मुख्य कार्यालय का शेड भीषण आग में पूरी तरह जलकर नष्ट हो गए. इसके अलावा टोल कर्मचारियों की 16 मोटरसाइकिलें और आसपास खड़ी दो कारें भी आग की चपेट में आकर पूरी तरह खाक हो गईं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »