इस व्यापारी के घर से इतना मिला कैश कि गिनती करते-करते थक गई पुलिस! करोड़ों का सोना भी बरामद

कोलकाता पुलिस ने बीरभूम जिले में पत्थर व्यापारी मिनार मंडल के घर से कई करोड़ की नकदी और कई किलो सोना बरामद किया है. खास बात तो यह है कि कुछ सालों पहले तक मिनार मंडल सरकरी बस ड्राइवर थे.

Advertisement
 कोलकाता पुलिस की कार्रवाई (सांकेतिक तस्वीर) कोलकाता पुलिस की कार्रवाई (सांकेतिक तस्वीर)

अनुपम मिश्रा

  • कोलकाता,
  • 29 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 1:17 PM IST

पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पत्थर व्यापारी मिनार मंडल के घर से करोड़ों रुपये की नकदी और कई किलो सोना बरामद किया है. खास बात तो ये है कि कुछ सालों पहले तक मिनार मंडल सरकारी बस ड्राइवर थे. लेकिन फिर बाद में अपने रिश्तेदार की व्यापार में मदद करने के लिए उन्होंने यह काम छोड़ दिया. 

Advertisement

मोहम्मद बाजार में मिनार मंडल के घर से जितनी नकदी मिली है, उसे गिनने के लिए पुलिस को नोट गिनने वाली मशीनें घर में ले जानी पड़ी. इतना ही नहीं, व्यापारी के घर से कई किलो सोना भी बरामद हुआ है. मिनार मंडल के घर में कई नोट गिनने वाली मशीनें और ट्रंक ले जाते हुए देखे गए. जिससे पता चलता है कि पुलिस की कार्रवाई काफी बड़ी है.

बीरभूम जिले में मिनार मंडल पत्थर के व्यापारी हैं. कुछ साल पहले तक वह एक सरकारी बस ड्राइवर थे. लेकिन फिर उन्होंने नौकरी छोड़कर अपने रिश्तेदार तुलु मंडल की मदद करने का फैसला किया. तुलु मंडल भी पत्थर के व्यापारी हैं. यहीं से मिनार मंडल ने पत्थर का व्यापार करना शुरू कर दिया था.

यह भी पढ़ें: कैसे वापस होती है FIR? पुलिस ऑफिसर्स ने बताया- क्या फिर खत्म हो जाएगी प्रोटेस्टर्स की मुश्किल

Advertisement

पुलिस सुत्रों की मानें तो बीरभूम के मोहम्मद बाजार में मिनार मंडल के घर से कई करोड़ों की नकदी और कई किलो सोना बरामद किया गया है. नोटों की गिनती फिलहाल की जा रही है. नोटों की गिनती खत्म होने के बाद ही पूरी रकम का पता चल पाएगा. शाम तक इस मामले में बड़ी कार्रवाई हो सकती है. 
 
पुलिस की यह कार्रवाई इसलिए भी अहम मानी जा रही है कि क्योंकि कुछ साल पहले तक व्यापारी मिनार मंडल एक सरकारी बस ड्राइवर थे. उनके पास इतनी बड़ी नकदी कहां से आई, कितनी रकम है, कितना किलो सोना उनके घर से बरामद किया गया है यह सब पुलिस के आधिकारिक बयान के बाद ही पता चल पाएगा. फिलहाल पुलिस की कार्रवाई जारी है. 
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »