मौत भी नहीं तोड़ सकी वफादारी की डोर: जिस महिला ने खिलाया खाना, उसकी कब्र पर 'पहरा' दे रहा है बेजुबान

जब अमीना के शव को मस्जिद ले जाया गया, तो वह कुत्ता भी परिवार के किसी सदस्य की तरह उनके पीछे-पीछे गया. वह तब तक वहीं रुका रहा जब तक मृतका सुपुर्द ए खाक नहीं हो गईं, और जब सब लोग चले गए, तब भी उसने अमीना की कब्र के पास से हटने से साफ मना कर दिया.

Advertisement
मलप्पुरम में अमीना और एक कुत्ते की अनोखी दास्तां.(Photo:Screengrab) मलप्पुरम में अमीना और एक कुत्ते की अनोखी दास्तां.(Photo:Screengrab)

शिबिमोल

  • मलप्पुरम,
  • 28 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 4:31 PM IST

केरल के मलप्पुरम जिले के एडवन्ना से वफादारी की एक ऐसी मिसाल सामने आई है, जिसने हर किसी की आंखें नम कर दी हैं. यहां एक आवारा कुत्ता पिछले कई दिनों से एक कब्रिस्तान में खामोशी से पहरा दे रहा है. यह कुत्ता उस महिला की कब्र के पास से हटने को तैयार नहीं है, जिसने कभी उसे निवाला खिलाया था.

Advertisement

यह कहानी पथप्पिरियम की रहने वाली अमीना की है. पिछले हफ्ते जब अमीना अपनी बेटी के घर से लौट रही थीं, तो अचानक घर के पास ही गिर पड़ीं. शुरू में किसी का ध्यान नहीं गया, लेकिन एक आवारा कुत्ते ने खतरे को भांप लिया. वह जोर-जोर से भौंकने लगा और इधर-उधर भागकर पड़ोसियों को सचेत किया.

कुत्ते की मदद से लोग मौके पर पहुंचे और अमीना को अस्पताल ले गए, लेकिन अफसोस उन्हें बचाया नहीं जा सका.

रिश्ता जो मौत के बाद भी कायम है
अमीना अक्सर इस कुत्ते को खाना खिलाया करती थीं. उनके इस छोटे से एहसान का बदला यह बेजुबान आज तक चुका रहा है. जब अमीना के पार्थिव शरीर को मस्जिद ले जाया गया, तो यह कुत्ता भी परिवार के सदस्य की तरह पीछे-पीछे चला.

कब्र पर पहरा
अंतिम संस्कार खत्म होने के बाद जब सब लोग घर लौट गए, तब भी यह कुत्ता वहीं डटा रहा. अब आलम यह है कि जब भी अमीना के बच्चे या पोते-पोतियां कब्र पर दुआ करने आते हैं, यह कुत्ता उनके साथ खड़ा होकर खामोशी से पहरा देता है. देखें VIDEO:- 

Advertisement

इंसानियत के लिए एक बड़ा सबक
इस दृश्य को देखकर स्थानीय लोगों की आंखें भर आती हैं. यह घटना याद दिलाती है कि नेकी का एक छोटा सा काम भी एक बेजुबान के दिल में कितनी गहरी जगह बना सकता है. मलप्पुरम में यह कुत्ता आज 'खामोश रखवाले' के रूप में चर्चा का विषय बना हुआ है.

---- समाप्त ----

TOPICS:
Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement