बवासीर की सर्जरी के बाद युवक की मौत... सच जानने के लिए कब्र से बाहर निकाला जाएगा शव, कोर्ट का बड़ा आदेश

Medical Negligence Case: बेंगलुरु के विक्टोरिया अस्पताल में पाइल्स सर्जरी के बाद कन्नूर के शनावास की मौत के मामले में केरल कोर्ट ने शव को दोबारा पोस्टमार्टम के लिए कब्र से निकालने का आदेश दिया है. पूरी रिपोर्ट...

Advertisement
पत्नी की गुहार पर दोबारा होगा पोस्टमार्टम.(Photo:Screengrab) पत्नी की गुहार पर दोबारा होगा पोस्टमार्टम.(Photo:Screengrab)

शिबिमोल

  • कन्नूर ,
  • 06 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 10:41 PM IST

कर्नाटक के बेंगलुरु में पाइल्स यानी बवासीर की एक सामान्य सर्जरी के बाद हुई युवक की मौत के मामले ने अब बड़ा तूल पकड़ लिया है. इस मामले में केरल की कन्नूर स्थित तालिपराम्बा SDM कोर्ट ने एक आदेश जारी किया है. मेडिकल लापरवाही के आरोपों के बीच केरल की एक अदालत ने शव को कब्र से बाहर निकालकर दोबारा पोस्टमार्टम कराने का आदेश दिया है.

Advertisement

मृतक की पहचान कन्नूर जिले के इरीवेरी निवासी शनावास के रूप में हुई है. उनकी मौत बेंगलुरु के विक्टोरिया सरकारी अस्पताल में पाइल्स की सर्जरी के बाद इलाज के दौरान हुई थी. उस समय बिना पोस्टमार्टम के ही शव को कन्नूर की इरीवेरी जुमा मस्जिद के कब्रिस्तान में दफना दिया गया था. 

शनावास की पत्नी ने अस्पताल पर मेडिकल लापरवाही का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. शिकायत मिलने के बाद बेंगलुरु के वी. वी. पुरम पुलिस थाने ने अदालत से शव को कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम कराने की अनुमति मांगी.

कोर्ट ने दिया दोबारा पोस्टमार्टम का आदेश

कन्नूर की तालिपराम्बा सब-डिविजनल मजिस्ट्रेट कोर्ट ने मामले की गंभीरता को देखते हुए शव को कब्र से बाहर निकालकर विशेषज्ञों की निगरानी में दोबारा पोस्टमार्टम कराने का आदेश दिया. अदालत का मानना है कि मौत के कारणों का वैज्ञानिक तरीके से पता लगाना जरूरी है.

Advertisement

मंगलवार सुबह शव को कब्र से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम किया जाएगा. इसके बाद रिपोर्ट जांच एजेंसियों को सौंपी जाएगी.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुल सकता है मौत का राज

जांच एजेंसियों को उम्मीद है कि दोबारा पोस्टमार्टम की रिपोर्ट से यह साफ हो सकेगा कि युवक की मौत सामान्य चिकित्सकीय जटिलताओं की वजह से हुई या फिर इलाज में किसी प्रकार की लापरवाही हुई थी. रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कानूनी कार्रवाई तय की जाएगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »