दिल्ली शराब घोटाले में ED ने BRS नेता के. कविता को भेजा समन, आज पूछताछ के लिए बुलाया

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने दिल्ली शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच के सिलसिले में बीआरएस नेता के कविता को नए दौर की पूछताछ के लिए बुलाया है. वहीं, के. कविता के वकील नितेश राणा ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट का एक आदेश है, जिसमें कहा गया है कि ईडी इस मामले में के कविता को समन नहीं कर सकती है.

Advertisement
BRS नेता के कविता (फाइल फोटो) BRS नेता के कविता (फाइल फोटो)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 16 जनवरी 2024,
  • अपडेटेड 2:23 AM IST

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने दिल्ली शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच के सिलसिले में बीआरएस नेता के कविता को नए दौर की पूछताछ के लिए बुलाया है. जानकारी के मुताबिक तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव की बेटी कविता को मंगलवार (आज) को दिल्ली में एजेंसी के सामने पेश होने के लिए कहा गया है. सूत्रों ने कहा कि वह एजेंसी के सामने पेश नहीं हो सकती हैं और उन्होंने एक ईमेल के जरिए जांच अधिकारी को इस बारे में बता दिया है.

Advertisement

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक कविता के वकील नितेश राणा ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट का एक आदेश है, जिसमें कहा गया है कि ईडी इस मामले में के कविता को समन नहीं कर सकती है. वहीं, ईडी सूत्रों ने कहा कि बीआरएस नेता को पिछले साल सुप्रीम कोर्ट से अस्थायी राहत मिली थी जो अब मान्य नहीं है.

पिछले साल इस मामले में उनसे तीन बार पूछताछ की गई थी और केंद्रीय एजेंसी ने मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत उनका बयान दर्ज किया था. भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) एमएलसी के कविता ने पहले कहा था कि कि उन्होंने कुछ भी गलत नहीं किया है और आरोप लगाया था कि भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ईडी का उपयोग कर रही है. क्योंकि बीजेपी तेलंगाना में बैक डोर से एंट्री नहीं कर सकती है.

Advertisement

बता दें कि ईडी ने दिल्ली शराब घोटाले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को चौथा समन जारी किया है और 18 जनवरी को उसके सामने पेश होने को कहा है.

पिछली बार जब के कविता ईडी के सामने पेश हुईं, तो उनका सामना हैदराबाद स्थित व्यवसायी और इस मामले के आरोपी अरुण रामचंद्रन पिल्लई के बयानों से हुआ था.  ईडी ने कहा था कि पिल्लई ने कविता से जुड़े एक शराब कार्टेल "साउथ ग्रुप" का प्रतिनिधित्व किया था, जिसने बाजार में बड़ी हिस्सेदारी हासिल करने के लिए आम आदमी पार्टी को लगभग 100 करोड़ रुपये की रिश्वत दी थी. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »