क्या प्रियंका गांधी लोकसभा उपचुनाव लड़ेंगी, कांग्रेस सांसद ने पत्र लिख किया अनुरोध

चुनाव आयोग ने पिछले दिनों 4 राज्यों और 1 केंद्र शासित प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान किया था. तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में 1 चरण में यानी 6 अप्रैल को मतदान होना है. चुनाव आयोग ने इसी दिन मलप्पुरम और कन्याकुमारी लोकसभा सीट पर उपचुनाव कराने की भी घोषणा की थी.

Advertisement
कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (File-PTI) कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (File-PTI)

aajtak.in

  • चेन्नई,
  • 05 मार्च 2021,
  • अपडेटेड 5:25 PM IST
  • MP कार्ति चिदंबरम ने राज्य की चुनाव समिति को लिखा पत्र
  • 6 अप्रैल को कन्याकुमारी लोकसभा सीट पर भी होगा उपचुनाव
  • कन्याकुमारी से कांग्रेस सांसद का अगस्त में हो गया था निधन

4 राज्यों और 1 केंद्र शासित प्रदेश में विधानसभा चुनावों के जोर के बीच क्या कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा लोकसभा चुनाव लड़ेंगी. प्रियंका गांधी ने अब तक कोई चुनाव नहीं लड़ा है लेकिन अब उनके चुनाव लड़ने के लिए पार्टी के अंदर दबाव बनाने की कोशिश की जा रही है.

फिलहाल लोकसभा चुनाव में अभी वक्त है. लेकिन तमिलनाडु में कन्याकुमारी लोकसभा सीट से प्रियंका गांधी को उपचुनाव में लड़ने का अनुरोध पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा रहा है. कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम ने पार्टी की राज्य चुनाव समिति को लिखे पत्र में अनुरोध किया है कि प्रियंका गांधी को तमिलनाडु की कन्याकुमारी लोकसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए उम्मीदवार के रूप में खड़ा किया जाए.

Advertisement
पार्टी की चुनाव समिति को पत्र सौंपते कार्ति चिदंबरम

तमिलनाडु की कन्याकुमारी लोकसभा सीट पर कांग्रेस का कब्जा था लेकिन पिछले साल अगस्त में कोरोना महामारी की वजह से स्थानीय सांसद एच वसंत कुमार का निधन हो गया था. कन्याकुमारी से कांग्रेस सांसद वसंत कुमार को कोरोना संक्रमित होने की वजह से 10 अगस्त को चेन्नई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन 28 अगस्त को उनका निधन हो गया. उनके निधन से यह सीट खाली है. 

चुनाव आयोग ने पिछले दिनों 4 राज्यों और 1 केंद्र शासित प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान किया था. तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में 1 चरण में यानी 6 अप्रैल को मतदान होना है. चुनाव आयोग ने इसी दिन मलप्पुरम और कन्याकुमारी लोकसभा सीट पर उपचुनाव कराने की भी घोषणा की थी.

Advertisement

मलप्पुरम लोकसभा सीट केरल में है. इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (IUML) के सांसद कुन्हालीकुट्टी के इस्तीफा दिए जाने के बाद यहां पर भी उपचुनाव कराए जा रहे हैं. यहां पर भी परिणाम 2 मई को घोषित किए जाएंगे.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »