जिस नदी में जिंदगी खत्म करने पहुंची थी, वहां मगरमच्छ ने काट लिया, चीखें सुनकर दौड़े लोग, बचाई जान

कर्नाटक के कुक्के सुब्रह्मण्य में एक महिला ने अपने घरेलू परेशानियों के चलते कुमारधारा नदी में छलांग लगा दी. इसी दौरान मगरमच्छ ने उसे काट लिया. महिला की चीखें सुनकर लोग दौड़े और देखा तो पुलिस को सूचना दी. इसके बाद पुलिस ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर महिला को नदी से निकाल लिया.

Advertisement
नदी में मगरमच्छ ने महिला पर कर दिया अटैक. (Photo: Representational) नदी में मगरमच्छ ने महिला पर कर दिया अटैक. (Photo: Representational)

नागार्जुन

  • बेंगलुरु,
  • 06 नवंबर 2026,
  • अपडेटेड 1:43 PM IST

कर्नाटक की एक नदी में बुधवार की रात कुछ ऐसा हुआ, जिसने वहां मौजूद लोगों को हैरान कर दिया. एक महिला ने अपनी जिंदगी खत्म करने के इरादे से नदी में छलांग लगा दी थी. वह पानी में थी, तभी एक मगरमच्छ ने उस पर हमला कर दिया. मगरमच्छ के काटने से महिला दर्द में चीखने लगी. उसकी आवाज पास के एक लॉज तक पहुंची. वहां मौजूद लोगों ने पुलिस को खबर दी और फिर पुलिसकर्मी स्थानीय लोगों के साथ नदी की तरफ दौड़े. लोगों ने मिलकर महिला को पानी से बाहर निकाला. उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसकी हालत ठीक बताई गई.

Advertisement

यह मामला कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले में स्थित कुक्के सुब्रह्मण्य का है. यहां कुमारधारा नदी के पुल के पास बुधवार रात यह घटना हुई. महिला अपनी कुछ परेशानियों की वजह से तनाव में थी. इसी वजह से उसने नदी में छलांग लगा दी. वह पानी में थी, तभी एक मगरमच्छ ने उसे काट लिया. 

मगरमच्छ के हमले के बाद महिला जोर-जोर से चीखने लगी. पास के एक लॉज में मौजूद कर्मचारियों ने उसकी आवाज सुनी. उन्होंने तुरंत सुब्रह्मण्य पुलिस को जानकारी दी. सूचना मिलते ही पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे. स्थानीय लोगों की मदद से महिला को नदी से बाहर निकाला गया. इसके बाद उसे पास के अस्पताल ले जाया गया.

यह भी पढ़ें: मगरमच्छ की नकली तस्वीर बनाकर भेजी, असली समझकर मचा हड़कंप... अब 7 साल तक की जेल!

पुलिस के मुताबिक, मगरमच्छ के काटने से महिला को मामूली चोटें आई थीं. अस्पताल में उसका इलाज किया गया. इसके बाद पुलिस ने उसके परिवार से संपर्क किया. महिला की काउंसलिंग भी कराई गई और फिर उसे परिवार के साथ घर भेज दिया गया. पुलिस ने बताया कि इस मामले में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है.

Advertisement

महिला निजी परेशानियों से गुजर रही थी और उस वक्त उसे मदद की जरूरत थी. कई बार किसी इंसान की परेशानी बाहर से दिखाई नहीं देती. वह किस तकलीफ से गुजर रहा है, यह उसके आसपास के लोगों को भी पता नहीं होता. ऐसे में किसी की बात सुनना, उसे अकेला न छोड़ना और जरूरत पड़ने पर सही मदद तक पहुंचाना बहुत जरूरी है.

अगर कोई व्यक्ति खुद को नुकसान पहुंचाने की बात करे या बहुत ज्यादा निराश दिखाई दे, तो उसकी बात को गंभीरता से लें. उसे डांटने या शर्मिंदा करने के बजाय भरोसे के साथ सुनें. परिवार, डॉक्टर या मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ की मदद लेने में उसका साथ दें.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »