कोरोना रिटर्न्स! दोनों फेफड़े पूरी तरह खराब, आंध्र प्रदेश में 46 साल के शख्स की हुई तड़प-तड़प कर मौत

कोरोना वायरस का नया मामला आंध्र प्रदेश से सामने आया है. कडप्पा में कोरोना से 46 साल के एक व्यक्ति की मौत हो गई. जिला मेडिकल एंड हेल्थ ऑफिसर रवि बाबू के मुताबिक मृतक शराब का आदी था और उसे सांस लेने में दिक्कत और खांसी की शिकायत थी. एक्स-रे में उसके दोनों फेफड़े पूरी तरह खराब मिले, जिससे निमोनिया हो गया था.

Advertisement
सीटी स्कैन में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि हुई थी (Representational Photo: ITG) सीटी स्कैन में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि हुई थी (Representational Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 10 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 10:23 AM IST

भारत में एक बार फिर से कोरोना वायरस की वापसी हो गई है. आंध्र प्रदेश के कडप्पा में कोरोना वायरस से 46 साल के एक व्यक्ति की मौत हो गई है. यह जानकारी जिला मेडिकल और हेल्थ ऑफिसर रवि बाबू ने गुरुवार को दी. 

उन्होंने बताया कि मरीज को दवाओं से भी आराम नहीं मिला और चार दिन के इलाज के बाद उसकी जान चली गई. मृतक शराब का आदी था और उसे तेज सांस लेने में दिक्कत और खांसी की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

Advertisement

रवि बाबू ने पीटीआई को बताया कि कडप्पा के मासापेटा इलाके का यह व्यक्ति कोरोना वायरस से जूझ रहा था. उन्होंने कहा कि मरीज शराब पीने का आदी था और उसे सांस लेने में गंभीर तकलीफ के साथ खांसी भी हो रही थी. जब अस्पताल में उसका एक्स-रे किया गया तो पता चला कि उसके दोनों फेफड़े पूरी तरह खराब हो चुके थे. इस वजह से उसे निमोनिया भी हो गया था.

यह भी पढ़ें: कोरोना का असली मास्टरमाइंड अमेरिकी साइंटिस्ट! चीनी लैब के फंडिंग को लेकर तुलसी गबार्ड के सीक्रेट डॉक्यूमेंट्स से खुले खतरनाक रिसर्च के राज

डॉक्टरों ने शुरुआत में मरीज को तेज डोज वाली एंटीबायोटिक दवाएं दीं, लेकिन चार दिन तक इलाज चलने के बावजूद उसकी हालत में सुधार नहीं आया. इसके बाद डॉक्टरों को शक हुआ कि यह कोरोना वायरस संक्रमण भी हो सकता है. मरीज की छाती का सीटी स्कैन कराया गया, जिसमें कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हो गई.

Advertisement

रवि बाबू ने बताया कि मरीज की मौत के बाद इलाके में जरूरी कदम उठाए गए हैं. इसमें जगह की सफाई और सैनिटाइजेशन कराया गया है. साथ ही मृतक के संपर्क में आए लोगों की भी पहचान की जा रही है. इसमें उसके करीबी संपर्क और उनके संपर्क में आए दूसरे लोग, दोनों शामिल हैं ताकि संक्रमण को फैलने से रोका जा सके.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »