गुजरात से जेपी नड्डा, महाराष्ट्र से अशोक चव्हाण और ओडिशा से अश्विनी वैष्णव ने राज्यसभा चुनाव के लिए किया नामांकन 

राज्यसभा चुनाव के लिए बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने गुजरात से, केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ओडिशा से और कांग्रेस से आए अशोक चव्हाण ने महाराष्ट्र से अपना नामांकन कर दिया है. उनके अलावा उत्तराखंड बीजेपी अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, जशवंतसिंह सलामसिंह परमार, मयंकभाई ढोलकिया ने भी पर्चा भर दिया है.  

Advertisement
अश्विनी वैष्णव और जेपी नड्डा ने किया नामांकन अश्विनी वैष्णव और जेपी नड्डा ने किया नामांकन

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 15 फरवरी 2024,
  • अपडेटेड 1:58 PM IST

राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन का आज आखिरी दिन है. आज बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने गुजरात से, केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ओडिशा से और कांग्रेस से आए अशोक चव्हाण ने महाराष्ट्र से अपना नामांकन कर दिया है. उनके अलावा उत्तराखंड बीजेपी अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, जशवंतसिंह सलामसिंह परमार, मयंकभाई ढोलकिया, नारायणसा बंडागे ने भी पर्चा भर दिया है.  

अहमदाबाद में राज्यसभा चुनाव का नामांकन करते हुए बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि मेरा सौभाग्य है कि मुझे गुजरात से उच्च सदन जाने को मिल रहा है. कई बार कई राज्यसभा गया हूं, लेकिन गुजरात से नामांकन विशेष सौभाग्य है. इसके लिए पीएम मोदी को धन्यवाद देता हूं जिन्होंने मुझे यह मौका दिया.  

Advertisement

जेपी नड्डा ने कहा, "मैं यह मानता हूं कि देश के राजनीतिक दृष्टि से परिवर्तन आया है. उसे बदलने में पीएम मोदी का बहुत योगदान है. गुजरात ने देश को रास्ता दिखाया है. मुझे यहां जुड़ने का मौका मिल रहा है यह बहुत विशेष है. पीएम मोदी के विकसित भारत के संकल्प को हम लोग आगे बढ़ा रहे हैं. एक सांसद के नाते गुजरात से मुझे यह कार्य करने का सौभाग्य मिल रहा है." 

उन्होंने कहा, एक आदर्श कार्यकर्ता के रूप में इस विकसित भारत यात्रा में पूरा योगदान देंगे. हम सबके लिए अवसर और समय है. पार्टी को आज इस मुकाम पर पहुंचाने में 4-5 पीढ़ियां खप गईं. एक समय था हम वोट प्रतिशत के लिए लड़ते थे, आज यह समय है कि हम बात करते हैं कि यह सीट क्यों रह गई, क्यों नहीं आई. 500 साल के संघर्ष के बाद हमने यह राम मंदिर का सपना पूरा होता देखा. अब दुनिया में भारत का डंका बज रहा है. आज साधारण व्यक्ति का सशक्तिकरण हो रहा है. देश के 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आए हैं.  

Advertisement

बता दें कि बीजेपी के उम्मीदवारों के अलावा कांग्रेस से शिवसेना में गए मिलिंद देवड़ा ने भी नामांकन कर दिया है, जबकि अजित पवार गुट के नेता प्रफुल्ल पटेल ने भी नामांकन किया है. वहीं पटना में आरजेडी कोटे से जाने वाले मनोझ झा ने लालू फैमिली के साथ अपना नामांकन पत्र भर दिया है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »