'महिलाओं की नीलामी, धर्म संसद में नरसंहार की बात...', जावेद अख्तर बोले- PM की चुप्पी से हैरान

जावेद अख्तर ने ट्वीट कर कहा, 100 महिलाओं की ऑनलाइन नीलामी हो रही है. तथाकथित धर्मसंसद में सेना और पुलिस को लगभग 20 करोड़ भारतीयों के नरसंहार की सलाह दी जा रही है. मैं हर चुप्पी, खास तौर पर पीएम की चुप्पी से हैरान हूं. क्या यही सब का साथ है?

Advertisement
गीतकार जावेद अख्तर (फाइल फोटो) गीतकार जावेद अख्तर (फाइल फोटो)

aajtak.in

  • मुंबई,
  • 04 जनवरी 2022,
  • अपडेटेड 9:52 AM IST
  • Bulli Bai ऐप पर मुस्लिम महिलाओं को किया गया टारगेट
  • जावेद अख्तर बोले- पीएम समेत हर किसी की चुप्पी से हैरान हूं

अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाले गीतकार जावेद अख्तर ने Bulli Bai App और धर्म संसद भड़काऊ बयानबाजी मामले को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा. जावेद अख्तर ने कहा, महिलाओं की ऑनलाइन नीलामी हो रही है, धर्म संसद में 20 करोड़ भारतीयों के नरसंहार की बात की जा रही है. क्या यही सबका साथ है?

दरअसल, हाल ही में Bulli Bai नाम से एक ऐप सामने आया है. ऐप पर मुस्लिम महिलाओं को टारगेट किया जा रहा है. यहां उनके खिलाफ नफरत फैलाई जा रही है और गंदी बातें लिखी जा रही हैं. Bulli Bai ठीक उसी तरह बनाया गया है जैसे कुछ दिन पहले Sulli Deals बनाया गया था. Sulli deal को Github पर लॉन्च किया गया था, अब Bulli Bai को भी Github पर लॉन्च किया गया है.

Advertisement

क्या बोले जावेद अख्तर?

जावेद अख्तर ने ट्वीट कर कहा, 100 महिलाओं की ऑनलाइन नीलामी हो रही है. तथाकथित धर्म संसद में सेना और पुलिस को लगभग 20 करोड़ भारतीयों के नरसंहार की सलाह दी जा रही है. मैं हर चुप्पी, खास तौर पर पीएम की चुप्पी से हैरान हूं. क्या यही सबका साथ है?


Bulli Bai का संदिग्ध आरोपी गिरफ्तार

उधर, मुंबई पुलिस ने Bulli Bai के मामले में एक संदिग्ध आरोपी को बेंगलुरु से हिरासत में लिया है. वह बुलीबाई के पांच फॉलोअर्स में से एक है. उसे गिरफ्तार किए जाने की भी संभावना है. इससे पहले दिल्ली पुलिस ने GITHUB Bulli Bai मामले में ट्विटर से कंटेंट हटाने की मांग की है. इतना ही नहीं, दिल्ली पुलिस ने ट्विटर से उस अकाउंट के बारे में जानकारी मांगी है, जिसने सबसे पहले 'बुल्ली बाई' को लेकर ट्वीट किया था.

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »