पुलवामा में सुरक्षाबलों का बड़ा ऑपरेशन, मोस्ट वॉन्टेड लश्कर आतंकी उमर को घेरा, एक दहशतगर्द ढेर

आईजी विजय कुमार ने बताया कि पंपोर के द्रंगबल में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है. मुठभेड़ में जम्मू कश्मीर पुलिस के टॉप 10 टारगेट में शामिल आतंकी उमर मुश्ताक खांडे को घेर लिया गया है. मुश्ताक कश्मीर के भगत में 2 पुलिस कर्मियों की हत्या समेत अन्य आतंकी गतिविधियों में शामिल रहा है.

Advertisement
पुलवामा में मुठभेड़ पुलवामा में मुठभेड़

aajtak.in

  • श्रीनगर,
  • 16 अक्टूबर 2021,
  • अपडेटेड 10:41 AM IST
  • पुलवामा के पंपोर में हुई मुठभेड़
  • उमर मुश्ताक श्रीनगर में दो पुलिसकर्मियों की हत्या में शामिल था

जम्मू कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है. यह मुठभेड़ पुलवामा के पंपोर में चल रही है. बताया जा रहा है कि सुरक्षाबलों ने टॉप 10 आतंकी और लश्कर कमांडर उमर मुश्ताक खांडे को घेर लिया है. इस मुठभेड़ में एक आतंकी मारा भी गया है. यह जानकारी कश्मीर आईजी विजय कुमार ने दी. 

आईजी विजय कुमार ने बताया कि पंपोर के द्रंगबल में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है. मुठभेड़ में जम्मू कश्मीर पुलिस के टॉप 10 टारगेट में शामिल आतंकी उमर मुश्ताक खांडे को घेर लिया गया है. मुश्ताक कश्मीर के भगत में 2 पुलिस कर्मियों की मौत समेत अन्य आतंकी हमलों में शामिल रहा है.

Advertisement

मुश्ताक ने साकिब के साथ हमले को दिया था अंजाम 
इसी साल फरवरी में मुश्ताक ने साकिब के मिलकर पुलिसकर्मियों को निशाना बनाया था. इन आतंकियों ने बाराजुल्ला इलाके के भगत में पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी थी. इस फायरिंग में दो पुलिसकर्मी शहीद हो गए थे. ये दोनों जवान जम्मू कश्मीर पुलिस के थे. यह आतंकी हमला सीसीटीवी में कैद हो गया था. वहीं, आतंकी वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए थे. साकिब मंजूर 'द रेजिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ) से जुड़ा है. वह श्रीनगर के बारजुला के बागहाट इलाके का ही रहने वाला है.

मेंढर के भाटा धुरिआं गांव में मुठभेड़

मेंढर के भाटा धुरिआं गांव में हाइवे के करीब सुरक्षाबलों की आतंकियों से मुठभेड़ हो गई. आतंकियों से मुठभेड़ जारी है. गौरतलब है कि इसी इलाके में गुरुवार की शाम दो सैनिक शहीद हो गए थे. सेना ने इलाके की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है.

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »