फैशन डिजाइनर लिपाक्षी से 7 घंटे चली पूछताछ, सुकेश को बताती थी जैकलीन फर्नांडीज की पसंद-नापसंद

महाठग सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी के मामले में जांच का दायरा अब जैकलीन फर्नांडीज की फैशन डिजाइनर तक पहुंच गया है. दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EoW) ने बुधवार को उनकी फैशन डिजाइनर लिपाक्षी से 7 घंटे तक पूछताछ की. लिपाक्षी से ही सुकेश जैकलीन की पसंद-नापसंद जाना करता था.

Advertisement
जैकलीन फर्नांडीज (फाइल फोटो) जैकलीन फर्नांडीज (फाइल फोटो)

अरविंद ओझा

  • नई दिल्ली,
  • 21 सितंबर 2022,
  • अपडेटेड 10:35 PM IST

बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज से महाठग सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ रुपये की ठगी वाले मामले में पूछताछ हो चुकी है. अब इस मामले में दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EoW) ने जांच का दायरा बढ़ाते हुए बुधवार को उनकी फैशन डिजाइनर लिपाक्षी से भी पूछताछ की. ये पूछताछ 7 घंटे तक चली. EoW ने जरूरत पड़ने पर लिपाक्षी को वापस पूछताछ के लिए बुलाने की बात भी कही है.

Advertisement

EoW ने लिपाक्षी की बैंक डिटेल ली

सूत्रों ने बताया कि EoW ने लिपाक्षी से पूछा कि क्या वो सुकेश चंद्रशेखर के बारे में पहले से जानती थी? क्या उन्हें सुकेश चंद्रशेखर के बैकग्राउंड का पता था? क्या उन्हें मालूम था कि सुकेश की कमाई धोखाधड़ी से की गई है या वो लोगों से ठगी करके पैसे कमाता है. इतना ही नहीं EoW ने लिपाक्षी से उनकी बैंक डिटेल भी मांगी है.  हालांकि पूछताछ के दौरान लिपाक्षी ने EoW को बताया कि उन्हें सुकेश के बैकग्राउंड या धोखाधड़ी से कमाए गए उसके पैसों के बारे में कोई जानकारी नहीं थी. 

सुकेश ने लिपाक्षी को भेजे थे 3 करोड़ रुपये

सुकेश चंद्रशेखर ने जैकलीन फर्नांडीज की फैशन डिजाइनर लिपाक्षी के खाते में 3 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए थे. इन्हीं पैसों से लिपाक्षी ने जैकलीन की पसंद के फैशन डिजाइनर कपड़े खरीदे और सुकेश के भिजवाए इन कपड़ों को उन तक पहुंचाया. गौरतलब है कि EoW ने जब जैकलीन फर्नांडीज से पूछताछ की थी, तब उनसे सुकेश से मिले गिफ्ट, फैशन डिजाइनर कपड़े और कार इत्यादि को लेकर सवाल किए गए थे. बाद में उन्होंने EoW को सुकेश से मिले गिफ्ट की पूरी एक लिस्ट भी दी थी.

Advertisement

वहीं फैशन डिजाइनर लिपाक्षी को लेकर EoW का कहना है कि अगर जरूरत पड़ी तो उन्हें फिर से पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है.

जैकलीन से हो चुकी है पूछताछ

सूत्रों के मुताबिक, सुकेश ने जैकलीन को प्राइवेट जेट के लिए पैसे दिए थे. दरअसल सुकेश ने जैकलीन से कहा था कि उसके रिश्तेदार की मौत हो गई है, तुम चेन्नई में आ जाओ, जिसके बाद प्राइवेट जेट सुकेश ने अरेंज किया था, जिस से जैकलीन चेन्नई गई थीं. बीते बुधवार को EOW ने जैकलीन से करीब आठ घंटे पूछताछ की थी, जिसमें उनसे सुकेश से मिले गिफ्ट और अन्य मुद्दों पर पूछताछ की गई थी. इस दौरान जैकलीन का सुकेश की मुलाकात करवाने वाली पिंकी ईरानी से आमना-सामना हुआ था. इससे पहले पिंकी ईरानी और जैकलीन के अलग-अलग बयान दर्ज किए गए थे.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »